स्वास्थ्य
एटा मेडिकल कॉलेज में HIMS प्रशिक्षण कार्यक्रम, डिजिटल व्यवस्था से बेहतर होंगी स्वास्थ्य सेवाएं
उत्तर प्रदेश के एटा स्थित वीरांगना अवंतीबाई लोधी स्वायत्तशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में स्वास्थ्यकर्मियों को हॉस्पिटल इन्फॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम (HIMS) के उपयोग पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया, जिसका उद्देश्य दवाइयों के प्रबंधन में पारदर्शिता लाना है।
एटा। वीरांगना अवंतीबाई लोधी स्वायत्तशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, एटा में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार हॉस्पिटल इन्फॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम (HIMS) के विभिन्न मॉड्यूल्स के संचालन एवं प्रभावी उपयोग को लेकर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य अस्पताल में दवाइयों एवं आवश्यक चिकित्सा सामग्री का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करना, कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाना तथा डिजिटल सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाना रहा।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी वार्ड सुपरिंटेंडेंट, ANS, DNS एवं NS को डिजिटल प्रणाली की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान उन्हें ऑनलाइन मेडिसिन एवं कंज्यूमेबल आइटम्स की मांग (Indent), खपत (Consumption) तथा संबंधित रिकॉर्ड को HIMS पोर्टल पर व्यवस्थित तरीके से दर्ज करने का विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. बलवीर सिंह, सीएमएस डॉ. सुरेश चंद्र, डिप्टी मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. शिवम यादव एवं डॉ. मोनू यादव उपस्थित रहे। अस्पताल प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को HIMS के सभी मॉड्यूल्स का नियमित उपयोग सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए।
प्रशासन ने यह भी तय किया कि डिजिटल प्रणाली के सही उपयोग से मरीजों को बेहतर, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस प्रशिक्षण से अस्पताल की आंतरिक प्रक्रियाओं में सुधार और मरीजों के लिए अधिक प्रभावी सेवा प्रदान करने की उम्मीद की जा रही है।