🔥 ट्रेंडिंग वन परिक्षेत्र ब्यौहारी के ग्राम चंदौली... समस्तीपुर में शिक्षकों के वेतन भुगतान... પેટલાદમાં ઇલેક્ટ્રીક સ્કૂટર પર ભીષણ આગ... Demand For Re Inclusion In Devadurga T... ग्राम चौकीदारों को बड़ी सौगात, मानदेय... રાજકોટમાં ઇનોવા કારમાં મળ્યા MD ડ્રગ્સ...
13 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्वास्थ्य

एटा: कुट्टू का आटा खाने से एक परिवार के 7 सदस्य बीमार, सीएचसी मारहरा में भर्ती

✍️ रिपोर्टर: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 13 अक्टू. 2026, 11:33 AM 👁 22
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नवरात्रि के व्रत के दौरान कुट्टू का आटा खाने से एक परिवार के सात सदस्य बीमार हो गए, जिन्हें सीएचसी मारहरा में भर्ती कराया गया है। खाद्य विभाग ने सैंपल जांच के लिए भेजे हैं।

एटा जनपद के मारहरा क्षेत्र में नवरात्रि के व्रत के दौरान कुट्टू का आटा खाने से एक परिवार के सात लोग बीमार हो गए। सभी को सीएचसी मारहरा में भर्ती कराया गया है। व्रत के भोजन में मिलावट की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, परिवार ने रात में कुट्टू का आटा, सामा चावल और अन्य व्रत सामग्री से बना भोजन किया था। रात में सब सो गए, लेकिन सुबह उठते ही परिवार के सदस्य एक-एक कर अर्धबेहोशी की हालत में गिरने लगे। चीख-पुकार मचने पर आनन-फानन में सभी सात बीमार सदस्यों को सीएचसी मारहरा ले जाया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) के अनुसार, फिलहाल सभी सात लोगों की हालत खतरे से बाहर है। घटना के बाद खाद्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मिलावट की पुष्टि के लिए आटे और अन्य व्रत सामग्री के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं।
📲Get App