राजनीति
एटा जिलाधिकारी ने आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन 2026 की निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्नता के लिए दिए सतर्कता के निर्देश
एटा के जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली ने आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन 2026 की तैयारियों का जायजा लिया और मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण देते हुए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। 23 अक्टूबर को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा।
एटा, 16 अक्टूबर 2026। जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली ने कलेक्ट्रेट सभागार में जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, माइक्रो ऑब्जर्वर, पीठासीन/प्रथम मतदान अधिकारी, द्वितीय मतदान अधिकारी एवं पी-3 सहित संबंधित मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण प्रदान किया और निर्वाचन प्रक्रिया की प्रत्येक बारीकी को गंभीरता से समझने के निर्देश दिए।
प्रशिक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मतदान कार्मिकों से निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित सवाल-जवाब किए, मतपत्र एवं मतपेटिका के माध्यम से होने वाले मतदान की प्रक्रिया, निर्धारित प्रारूपों को सही ढंग से भरने तथा अभिलेखों के रखरखाव के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विशेष रूप से निर्देशित किया कि मतदान केंद्रों पर किसी भी दशा में प्रतिबंधित द्रव अथवा पदार्थ न पहुंचने पाए और निर्धारित नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 23 अक्टूबर 2026 को प्रातः 8 बजे से सायं 4 बजे तक मतदान संपन्न कराया जाएगा। इसके लिए सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेटों तथा माइक्रो ऑब्जर्वरों की रिजर्व सहित तैनाती की गई है। स्नातक निर्वाचन के लिए 22 तथा शिक्षक निर्वाचन के लिए 9 मतदान स्थल निर्धारित किए गए हैं, जिसमें क्रमशः 13 एवं 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 22 अक्टूबर को पोलिंग पार्टियां जनेश्वर मिश्र सभागार से रवाना होंगी और मतदान संपन्न होने के बाद मतपेटियों को निर्धारित स्थल पर जमा कराया जाएगा।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशिक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय नारायण सिंह, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी अभिलाष बाबू सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं मतदान कार्मिक उपस्थित रहे।