🔥 ट्रेंडिंग सिडहु मोस Wala के माता-पिता ने सग संगी... भारतीय फिल्म ने 25 मिनट की एक ही शॉट म... बिग बॉस तेलुगु 10: कौन है डबल एलिमिनेश... केरल करुण्य KR-776 लॉटरी ड्रॉ में 1 कर... दिल्ली में धुंधला धुआँ आज भी बना रहेगा... FAA संचार विफलता के कारण यूएस उड़ानें...
14 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

एटा: घर से लापता दो नाबालिग बालिकाओं को 6 घंटे में बरामद, जैथरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

✍️ रिपोर्टर: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 14 नव. 2026, 11:18 AM 👁 23
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जनपद एटा के थाना जैथरा क्षेत्र में घर से नाराज होकर चली गईं दो नाबालिग बालिकाओं को पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छह घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर दिया।

जनपद एटा के थाना जैथरा क्षेत्र में घर से नाराज होकर चली गईं दो नाबालिग बालिकाओं को जैथरा पुलिस ने महज छह घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से दोनों बालिकाएं सुरक्षित अपने परिवार के पास पहुंच गईं।

जानकारी के अनुसार, थाना जैथरा क्षेत्र के ग्राम धूमरी निवासी दो नाबालिग बालिकाएं किसी बात को लेकर परिजनों से नाराज होकर घर से चली गई थीं। बालिकाओं के घर से चले जाने की सूचना मिलते ही परिजनों में चिंता फैल गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना जैथरा पुलिस ने तत्काल उनकी तलाश शुरू कर दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन के निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और संरक्षण के लिए चलाए जा रहे 'मिशन शक्ति' अभियान के तहत पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों बालिकाओं को छह घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया।

पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों बालिकाओं को उनके पिता दीवान पुत्र टेनी उर्फ अहमद निवासी ग्राम धूमरी के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने परिजनों को आवश्यक हिदायत भी दी। वहीं, अपनी बच्चियों को सकुशल पाकर परिजनों ने एटा पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष जैथरा सुनील कुमार वर्मा, उपनिरीक्षक धर्मेश कुमार, कांस्टेबल प्रवीन चौधरी, कांस्टेबल गौरव कुमार और महिला कांस्टेबल हेमा शामिल रहे।
📲Get App