🔥 TRENDING લસકાણા પોલીસે ડુપ્લીકેટ સાબુનું રેકેટ... અમરેલીના પૂર્વ સાંસદ વિરજીભાઈ ઠુંમ્મરન... Kiara Advani, Sidharth Malhotra Announ... Bhumi Pednekkar Discusses Her Film 'Th... Kaali Kheti Release Date Postponed to... Tripura Congress to Stage ‘Save Democr...
07 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
एटा: ग्राइंडर से तिजोरी काटकर लाखों की चोरी करने वाला ₹25 हजार का इनामी गिरफ्तार
Crime

एटा: ग्राइंडर से तिजोरी काटकर लाखों की चोरी करने वाला ₹25 हजार का इनामी गिरफ्तार

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 29 Sep 2026, 10:31 PM 👁 37
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जलेसर में सर्राफा दुकान में हुई लाखों की चोरी के मामले में पुलिस ने ₹25 हजार के इनामी शातिर बदमाश रजत यादव को गणेशपुर के पास एक मंदिर से गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी की पायल और बिछिया बरामद हुई हैं।

एसएसपी डॉ. इलामारन के निर्देश पर और एडिशनल एसपी श्वेताभ पाण्डेय के पर्यवेक्षण में, जलेसर सीओ ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। जलेसर में सर्राफा दुकान की शटर और तिजोरी काटकर लाखों के जेवरात चोरी करने वाले ₹25 हजार के इनामी बदमाश रजत यादव को गिरफ्तार किया गया है।

यह गिरफ्तारी SOG, सर्विलांस और जलेसर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान गणेशपुर के पास एक मंदिर से हुई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई पायल और बिछिया भी बरामद की हैं। यह सनसनीखेज नकबजनी 9 सितंबर की रात को हुई थी, जब चोरों ने ग्राइंडर मशीन से तिजोरी को काटकर वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, इस मामले में अभी भी अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश जारी रखे हुए है। जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की भी उम्मीद है।
📲Get App