🔥 TRENDING JD(U) Mahabaitak in Patna: Nishant Kum... Body of Alwar’s Agnivir Samudra Singh... Rajasthan GST collection reaches recor... Woman Ticket Collector Attacked After... छतरपुर में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के... તદ્દન નવું બનેલું નાળું બેસી જતાં અને...
05 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

एंटी चिट्टा अभियान के तहत नूरपुर पुलिस की नशा तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी – 32.57 ग्राम चिट्टा बरामदगी मामले में अमृतसर (पंजाब) से सरगना गिरफ्तार

✍️ Reporter: Dinesh Kumar 🗓 05 Nov 2026, 03:55 PM 👁 7
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
दिनेश धीमान इंदौरा प्रथम न्यूज:-पुलिस जिला नूरपुर द्वारा एंटी चिट्टा अभियान के तहत नशा तस्करी के विरुद्ध लगातार प्रभावी एवं निर्णायक कार्रवाई लगातार जारी है । इसी कड़ी में 32.57 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामदगी के मामले में नूरपुर पुलिस ने एक और महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए अमृतसर, पंजाब से एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है । इस गिरफ्तारी के साथ पुलिस की जांच नशा तस्करी से जुड़े व्यापक नेटवर्क और इसकी आपूर्ति श्रृंखला तक पहुंचने की दिशा में आगे बढ़ रही है ।
मामले के अनुसार, दिनांक 14.10.2026 को CIA विंग नूरपुर की टीम क्षेत्र में गश्त एवं नाकाबंदी पर थी । इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि नागनी माता मंदिर बस स्टॉप, कंडवाल के समीप दो युवक चिट्टा बेचने की फिराक में घूम रहे हैं । सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों की तलाशी ली । तलाशी के दौरान आरोपी राकेश ठाकुर (36 वर्ष) निवासी गांव खनोड़, तहसील धर्मपुर, जिला मंडी A/P निवासी दाड़नू, धर्मशाला के पिट्ठू बैग में रखी जींस की पैंट की जेब से 32.57 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया । इस मामले में उसके साथ मौजूद दूसरे आरोपी विकास (24 वर्ष) निवासी गांव बरोल, तहसील धर्मशाला, जिला कांगड़ा को भी गिरफ्तार किया गया ।

इस संबंध में पुलिस थाना नूरपुर में अभियोग संख्या 260/2026 दिनांक 15.10.2026 धारा 21 व 29 ND&PS Act के तहत मामला दर्ज किया गया ।

मामले के आगामी अन्वेषण व उपरोक्त आरोपियों से की गई कडी पूछताछ के दौरान नूरपुर पुलिस द्धारा दिनाँक 04-11-2026 को एक अन्य आरोपी सुमित कुमार पुत्र दर्शन कुमार, निवासी अमृतसर, पंजाब को भी गिरफ्तार किया है । पुलिस द्वारा अब इस मामले में Backward एवं Forward Linkages पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जा रहा है, ताकि चिट्टे की आपूर्ति के मूल स्रोत, इसमें संलिप्त सप्लायरों, आरोपियों के आपसी संपर्कों तथा नशीले पदार्थ की आगे सप्लाई एवं बिक्री से जुड़े व्यक्तियों की पहचान की जा सके । साथ ही इस अवैध कारोबार के अंतरराज्यीय नेटवर्क और इसमें संलिप्त अन्य व्यक्तियों की भूमिका का पता लगाने के लिए गहन जांच जारी है ।

नूरपुर पुलिस की कार्रवाई का उद्देश्य केवल नशीले पदार्थों की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि नशा तस्करी की पूरी सप्लाई चेन को ध्वस्त करना है । पुलिस जिला नूरपुर आम जनता से अपील करती है कि नशे के अवैध कारोबार से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तुरंत पुलिस को दें तथा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे इस अभियान में पुलिस का सहयोग करें ।
📲Get App