🔥 TRENDING President Urges AIIMS Bilaspur Doctors... एटा के सैनिक पड़ाव में श्री रामलीला का... Virbhadra Singh's Absence at Sukhu Eve... Uttarakhand CM Calls for Digital, Fina... 120th All India Kisan Mela Concludes i... 4.9-Magnitude Earthquake Shakes Uttara...
07 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

एटा: अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय ने थाना पिलुआ में सदर सर्किल के थानों की समीक्षा की

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 07 Oct 2026, 01:02 AM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

एटा के थाना पिलुआ में अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय ने सदर सर्किल के सभी थानों का अर्दली रूम किया और लंबित मामलों के निस्तारण सहित कई बिंदुओं पर निर्देश दिए।

अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय ने थाना पिलुआ पर सदर सर्किल के समस्त थानों की समीक्षा की।

समीक्षा के दौरान लंबित विवेचनाएं, प्रार्थना पत्र, एनबीडब्लू का निस्तारण, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, महिला संबंधी अपराध, टॉप-10 अपराधियों की समीक्षा, हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी, ई–समन, निरोधात्मक कार्यवाही, यक्ष ऐप सत्यापन, साइबर अपराध, मिशन शक्ति केन्द्र, माल निस्तारण, पुरस्कार घोषित अपराधियों एवं अपराध नियंत्रण की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक ने वाहन चोरी, नकबजनी और अन्य चोरी के विवेचनों को लंबित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने, जनता से शालीन व्यवहार करने, महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देने तथा शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी एवं प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर संकल्पदीप कुशवाह सहित अन्य विवेचकगण उपस्थित रहे।
📲Get App