🔥 TRENDING લસકાણા પોલીસે ડુપ્લીકેટ સાબુનું રેકેટ... અમરેલીના પૂર્વ સાંસદ વિરજીભાઈ ઠુંમ્મરન... Kiara Advani, Sidharth Malhotra Announ... Bhumi Pednekkar Discusses Her Film 'Th... Kaali Kheti Release Date Postponed to... Tripura Congress to Stage ‘Save Democr...
07 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
एटा: अलीगंज पुलिस ने जुआ खेल रहे चार जुआरियों को 4900 रुपये और ताश के पत्तों सहित किया गिरफ्तार
Crime

एटा: अलीगंज पुलिस ने जुआ खेल रहे चार जुआरियों को 4900 रुपये और ताश के पत्तों सहित किया गिरफ्तार

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 29 Sep 2026, 10:24 PM 👁 37
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जनपद एटा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस ने जुआ खेल रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 4900 रुपये और ताश के पत्ते भी बरामद किए हैं।

जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के परिप्रेक्ष्य में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में अवैध जुआ तथा सट्टा के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना अलीगंज पुलिस ने जुआ खेलते हुए चार जुआरियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए जुआरियों के पास से पुलिस ने 4900 रुपये नकद और ताश के पत्ते बरामद किए हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना अलीगंज पर मुअस0- 239/2026 धारा-13 जी एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में इरशाद पुत्र असफाक, अमित कुमार पुत्र भगवान देव उर्फ मंगूलाल, ताहिर पुत्र कदीर और लियाक पुत्र खुर्शीद शामिल हैं। ये सभी निवासी कस्बा व थाना अलीगंज जनपद एटा के हैं। इस गिरफ्तारी में उ0नि0 मनीष कुमार, है0का0 प्रदीप कुमार, का0 शिवा चौहान, का0 रोहताश कुमार और का0 टीटू कुमार की टीम शामिल रही।
📲Get App