🔥 TRENDING बागेश्वर में पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद... सरस्वती शिशु मंदिर फुलवरिया रोसड़ा में... बिदर पुलिस ने अंतरराज्यीय हथियार तस्कर... वाराणसी के महमूरगंज में बनारस स्वर्ण क... Kerala High Court orders police to fil... Delhi Police to Review Brij Bhushan Ac...
10 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

एटा: अलीगंज पुलिस मुठभेड़ में 25-25 हजार के इनामी दो बदमाश गिरफ्तार, एक घायल

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 10 Oct 2026, 09:16 AM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

थाना अलीगंज पुलिस और 25-25 हजार रुपये के इनामी दो बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरा गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस, नकदी और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

एटा जनपद के थाना अलीगंज पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनामी दो शातिर बदमाशों के साथ मुठभेड़ के बाद उन्हें गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, चार जिंदा कारतूस, तीन खोखा कारतूस (315 बोर), एक बिना नंबर की अपाचे मोटरसाइकिल और 2520 रुपये नकद बरामद किए हैं।

घटना की जानकारी के अनुसार, दिनांक 09.10.2026 की रात्रि करीब 11:50 बजे थाना अलीगंज पुलिस ग्राम नंगला किस्स के पास एटा रोड पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एटा की तरफ से आ रही बिना नंबर प्लेट वाली एक अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए कैल्ठा रोड की ओर भागने का प्रयास किया।

पुलिस टीम द्वारा पीछा किए जाने पर बदमाश कैल्ठा रोड से ईदगाह मार्ग पर मुड़े और फिर कच्चे रास्ते पर मुड़ते समय उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग जारी रखी। पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। दूसरे बदमाश को पुलिस ने पीछा कर गिरफ्तार कर लिया, जिसने अपना नाम बिजेन्द्र उर्फ बागडी निवासी कासगंज बताया।

घायल बदमाश ने पूछताछ में अपना नाम रामपाल उर्फ रामवीर निवासी कासगंज बताया। पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने स्वीकार किया कि उन्होंने थाना अलीगंज क्षेत्र में पूर्व में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। पुलिस गिरफ्तार अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास का पता लगाने का प्रयास कर रही है। दोनों गिरफ्तार अभियुक्त 25-25 हजार रुपये के इनामी वांछित थे।
📲Get App