🔥 TRENDING SB 11 पथरडांगा ने चिमन सुपर किंग को 29... Kochi Police Issue Lookout Notice for... Airtel Launches ₹279 Plan with 30GB Da... OTT Platforms Redefine Acting Careers... Top 5 OTT Shows to Ignite Your Wanderl... FC Goa urges AIFF to tighten referee a...
09 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
एटा: आदेश कराने के नाम पर 30 हजार की रिश्वत लेते एसडीएम के पेशकार अनूप सिंह गिरफ्तार
Crime

एटा: आदेश कराने के नाम पर 30 हजार की रिश्वत लेते एसडीएम के पेशकार अनूप सिंह गिरफ्तार

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 23 Sep 2026, 08:12 AM 👁 80
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अलीगढ़ रेंज की एंटी करप्शन टीम ने एटा में एसडीएम के पेशकार अनूप सिंह को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से अलीगंज तहसील में हड़कंप मच गया है।

एटा जनपद की अलीगंज तहसील में उस समय हड़कंप मच गया जब एंटी करप्शन की टीम ने एसडीएम के पेशकार अनूप सिंह को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। पेशकार पर आरोप है कि वह एक आदेश कराने के एवज में रिश्वत मांग रहा था।

अलीगढ़ रेंज की एंटी करप्शन टीम ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की। टीम ने जाल बिछाकर पेशकार अनूप सिंह को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा।

इस गिरफ्तारी के बाद तहसील में अन्य कर्मचारियों में भी भय का माहौल है। एंटी करप्शन टीम आगे की कार्रवाई कर रही है।
📲Get App