🔥 TRENDING Dhanush Faces Tamil Market Risk Over N... G V Prakash Hints at Blockbuster Poten... Mizo Innovator Becomes First Northeast... Two FIRs Filed in Jaipur Over Plot All... Hundreds of Monkeys Roam Taj Mahal Gat... Argument Over Plastic Dumping on Yamun...
27 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sarkari Yojana

एशिया प्रसिद्ध सोनपुर मेला में अपराध अनुसंधानप्रदर्शनी केन्द्र आकर्षण के केंद्र बना हुआ है

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 27 Nov 2026, 02:38 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

हाजीपुर जिला के सोनपुर में आयोजि एशिया प्रसिद्ध सोनपुर मेला में अपराध अनुसंधान प्रदर्शनीआकर्षण का केंद्र बना हुआ है प्रदर्शनी केंद्र का उद्घाटन डी ही विजिलेंस जितेंद्र सिंह गंगवार ने किया

हाजीपुर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

सोनपुर एशिया प्रसिद्ध सोनपुर मेला में इस बार भी अपराध अनुसंधान प्रदर्शनी केंद्रआकर्षण का केंद्र बना हुआ है। प्रदर्शनी केंद्र का उद्घाटन डीजी विजिलेंस जितेंद्र सिंह गंगवार ने फीता काटकर किया।

उद्घाटन के बाद डीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने अपराध अनुसंधान केंद्र में पुलिस विभाग के विभिन्न शाखाओं द्वारा लगाए गए *स्टॉलों का निरीक्षण* किया। उन्होंने प्रत्येक स्टॉल पर जाकर वहां प्रदर्शित की गई सामग्रियों, आधुनिक उपकरणों और जानकारियों को बारीकी से देखा और अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली।
इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य आम जनता को पुलिस की कार्यप्रणाली, अपराध जांच की आधुनिक तकनीक, साइबर अपराध से बचाव, महिला सुरक्षा, यातायात नियम और नशा मुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों के बारे में जागरूक करना है।
हर साल की तरह इस साल भी सोनपुर मेला में अपराध अनुसंधान विभाग* द्वारा आम जनता के लिए यह विशेष प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रदर्शनी में अपराध की जांच में प्रयोग होने वाले अत्याधुनिक उपकरणों, फोरेंसिक जांच की प्रक्रिया, फिंगर प्रिंट जांच, डॉग स्क्वायड और साइबर सेल की कार्यप्रणाली को प्रदर्शित किया गया है, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।
इस मौके पर पुलिस विभाग के कई वरीय अधिकारी, जवान और बड़ी संख्या में मेला घूमने आए श्रद्धालु व पर्यटक मौजूद थे। लोगों ने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रदर्शनी से आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ता है और अपराध से बचाव की जानकारी भी मिलती है।
वाइट डीजी जितेंद्र गंगवार
📲Get App