🔥 TRENDING Give Us Water or Face Our Protest: Far... *संदिग्ध परिस्थितियों में दलित युवक क... સુરતના અમરોલી વિસ્તારમાં વેદાંત સર્કલ... સિદ્ધ રામદેવજી મહારાજનું નવનિર્માણ મંદ... उज्जैन‑इंदौर में सर्व विश्वकर्मा एकता... Actor Gurmeet Choudhary observes Chhat...
16 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sports

एसीसीबीआई ट्रस्ट के असिस्टेंट डायरेक्टर ने फीता काटकर टूर्नामेंट का किया शुभारंभ।

✍️ Reporter: Jasvant Vishwakarma 🗓 16 Nov 2026, 12:25 PM 👁 23
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

डे-नाइट वॉलीबॉल का रोमांच,भीरा ने अमीरखापुरवा को हराकर जीता खिताब

तिकुनिया लखीमपुर खीरी संवाद सूत्र।
-एंटी करप्शन क्राइम ब्यूरो ऑफ इंडिया (ट्रस्ट) के आयोजन में खिलाड़ियों ने दिखाया खेल कौशल।
-खेल के मैदान में भीरा का परचम, ट्रस्ट ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित।

दमदार सर्विस और सटीक स्मैश के दम पर भीरा की टीम ने डे-नाइट वॉलीबॉल टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। बाल दिवस के अवसर पर लखीमपुर खीरी के ग्राम खैरटिया में आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में भीरा की टीम ने अमीरखापुरवा को पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। वहीं अमीरखापुरवा की टीम उपविजेता रही।
एंटी करप्शन एंड क्राइम ब्यूरो ऑफ इंडिया (ट्रस्ट) की ओर से आयोजित इस टूर्नामेंट में क्षेत्र की विभिन्न टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के बीच रोमांचक संघर्ष देखने को मिला।
प्रतियोगिता में विजेता भीरा की टीम को 5100 रुपये नकद एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया, जबकि उपविजेता अमीरखापुरवा की टीम को 3100 रुपये नकद और ट्रॉफी प्रदान की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन ट्रस्ट के नेशनल असिस्टेंट डायरेक्टर सुरेंद्र कुमार ने फीता काटकर किया।
समापन समारोह में ट्रस्ट के नेशनल डायरेक्टर डॉ. आरके विश्वकर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को मोमेंटो देकर उनका उत्साहवर्धन किया। वहीं उत्तर प्रदेश असिस्टेंट डायरेक्टर तस्वीर सिंह जस्सी ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर लखनऊ से पहुंचे तस्वीर सिंह जस्सी, डॉ. मनोज वर्मा, करण सिंह सिद्धू, इंद्रेश कुमार, सुरेंद्र सिंह और प्रगट सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे।
📲Get App