🔥 TRENDING Black Sea ''ਚ 3 ਵਪਾਰਕ ਜਹਾਜ਼ਾਂ ''ਤੇ Dro... Five Victims of Naushehra Pannuan Road... Kaziranga Bus Owner Arrested After Pro... UAE Residents Pay Respects at Funeral... बदायूं के रीसौली गांव में नाबालिक लड़क... Varanasi Team Teases Major Announcemen...
16 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

एस.डी. राजकीय महाविद्यालय ब्यावर में जनजातीय गौरव पखवाड़े का समापन*

✍️ Reporter: Sanvar Lal 🗓 16 Nov 2026, 08:01 AM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

*एस.डी. राजकीय महाविद्यालय ब्यावर में जनजातीय गौरव पखवाड़े का समापन* *भगवान बिरसा मुंडा के जीवन-संघर्ष एवं राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा लेने का आह्वान; विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थी हुए पुरस्कृत* ब्यावर, 15 नवम्बर। एस.डी. राजकीय महाविद्यालय, ब्यावर में दि।

*

*भगवान बिरसा मुंडा के जीवन-संघर्ष एवं राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा लेने का आह्वान; विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थी हुए पुरस्कृत*

ब्यावर, 15 नवम्बर। एस.डी. राजकीय महाविद्यालय, ब्यावर में दिनांक 1 नवंबर से 15 नवंबर तक आयोजित जनजातीय गौरव पखवाड़े के अंतर्गत विभिन्न शैक्षणिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का समापन समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जनजातीय समाज के महानायक, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जननायक भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर उनके अद्वितीय संघर्ष, राष्ट्रभक्ति, सामाजिक चेतना एवं जनजातीय अस्मिता के संरक्षण में दिए गए योगदान का स्मरण किया गया। साथ ही पखवाड़े के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रेखा मंडोवरा ने अपने उद्बोधन में कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन संघर्ष, साहस, स्वाभिमान और अदम्य संकल्प का प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे भगवान बिरसा मुंडा के जीवन से प्रेरणा लेते हुए अन्याय एवं शोषण के विरुद्ध आवाज उठाने, सामाजिक समरसता बनाए रखने तथा अपने देश की सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति सजग रहें। उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन पर जनजातीय समाज के अधिकारों की रक्षा तथा ब्रिटिश शासन के शोषणकारी तंत्र के विरुद्ध भगवान बिरसा मुंडा द्वारा किया गया ऐतिहासिक संघर्ष भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का गौरवशाली अध्याय है। ऐसे महापुरुषों का जीवन नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम, आत्मसम्मान और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना जागृत करता है।

इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ संकाय सदस्य प्रो. नरेंद्र कुमार वैष्णव ने अपने प्रेरक उद्बोधन में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनजातीय समाज की समृद्ध परंपराएं, लोकज्ञान, कला, संस्कृति एवं प्रकृति के प्रति उसकी संवेदनशील दृष्टि भारतीय सभ्यता की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को इन परंपराओं के अध्ययन, संरक्षण एवं संवर्धन में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रोत्साहित किया।

आयुक्तालय, कॉलेज शिक्षा, राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार आयोजित इस पखवाड़े के अंतर्गत विद्यार्थियों की रचनात्मकता, साहित्यिक अभिरुचि, कलात्मक प्रतिभा एवं बौद्धिक क्षमता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें पेंटिंग एवं ट्रेडिशनल आर्ट एंड क्राफ्ट, कथा लेखन एवं कविता लेखन, निबंध लेखन एवं संक्षिप्तीकरण, फोटोग्राफी, स्लोगन एवं टैगलाइन, क्विज, गायन एवं संगीत सहित विभिन्न गतिविधियां सम्मिलित रहीं। इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा और सृजनात्मक कौशल का परिचय दिया।

समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. रेखा मंडोवरा ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ उनमें भारतीय इतिहास, जनजातीय गौरव, लोकसंस्कृति एवं राष्ट्रीय चेतना के प्रति गहरी समझ विकसित करती हैं।

कार्यक्रम का सुव्यवस्थित एवं प्रभावी संचालन डॉ. निशा बंसल ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के संकाय सदस्य डॉ. एम.आर. देवड़ा, डॉ. रेखा टोडरवाल, डॉ. संध्या जयपाल, डॉ. दीपाली शर्मा, डॉ. पूजा देवेंद्र, डॉ. सीमा शर्मा, श्रीमती कला जैन, श्रीमती कृष्णा देवल, डॉ. वर्षा चुंडावत, सुश्री लक्ष्मी सैनी, सुश्री शीला रियाड़, सुश्री किरण सोनी, श्रीमती खुशबू जादौन, डॉ. रेनू जांगिड़, डॉ. हेमा कुमारी वर्मा, सुश्री अंजली शर्मा, डॉ. सुनैना खत्री, सुश्री गरिमा कुमारी, सुश्री लक्षिका धोतवाल सहित महाविद्यालय के अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रभारी डॉ. अंजलि जयपाल ने सभी अतिथियों, संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस प्रकार भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों एवं जनजातीय गौरव की भावना को समर्पित पखवाड़े का समापन विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश देते हुए हुआ।
📲Get App