🔥 TRENDING October 8, 2026 Weather Forecast: Deta... Bhopal Doctor Shoots Ex‑Girlfriend, Bu... Police suspect contract killing in sho... India and Italy Hold Talks on Terroris... India-US trade talks lose momentum as... Humayun Kabir Vows to Quit Politics Ov...
08 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
National

एनटीपीसी और ग्रामीणों का बैठक हुआ जिसमें सीबी माइनस के अधिकारी डीजीएम विवेक गंगोरिया मौजूद

✍️ Reporter: Niranjan Kumar Saw 🗓 08 Oct 2026, 05:26 AM 👁 8
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

एनटीपीसी और ग्रामीणों का बैठक हुआ जिसमें एनटीपीसी सबके डीजीएम विवेक गंगोरिया मौजूद

*NEED24 NEWS, HAZARIBAGH*
*07 अगस्त 2026, जोरदाग*

*जोरदाग शिव मंदिर में एनटीपीसी अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच बैठक सम्पन्न*

केरेडारी प्रखंड के ग्राम जोरदाग स्थित शिव मंदिर परिसर में आज बैठक हुई। बैठक में एनटीपीसी द्वारा कुछ दिन पहले 8 घरों को अनलीगल तरीके से तोड़े जाने को लेकर चर्चा हुई। जिसके विरोध में ग्रामीणों ने ट्रांसपोर्टिंग (कोयला परिवहन) बंद करवा दिया था
बैठक की अध्यक्षता प्रमुख मैडम सुनीता देवी संचालन इंटक प्रखंड जागेश्वर साव ने किया

इस बैठक में एनटीपीसी की ओर से *डीजीएम विवेक गंगोरिया, डीजीएम लोकेश, प्रवीण कुमार, विकास कुमार (R&R), रित्विक, सीनियर मैनेजर रवि सिन्हा, मैनेजर आनंद जी, R&R एग्जीक्यूटिव पंकज जी* शामिल हुए।

वहीं ग्रामीण रैयतों की ओर से *प्रमुख सुनीता देवी, इंटक प्रखंड अध्यक्ष जागेश्वर साव, समाजसेवी खिरोधर साव, कुलदीप साव, उदयलाल गुप्ता, कोडन साव, बसंत साव, शिवदेव सोनी, ज्ञान पासवान, निरंजन कुमार साव, प्रमोद साव, परमेश्वर साव, दिनेश महतो, मनु कुमार, जयनारायण कुमार, पिंटू कुमार, सुधीर कुमार माली* सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

*बैठक में लिए गए निर्णय:*
1. विस्थापित बुजुर्गों को जल्द से जल्द विस्थापन लाभ दिया जाए।
2. स्थानीय नवयुवकों को एनटीपीसी में रोजगार/नौकरी में प्राथमिकता दी जाए।
3. प्रभावितों की पेंशन जल्द चालू की जाए।
4. घर की नापी के 3 महीने के अंदर घर का पेमेंट किया जाए और 1 साल के बाद ही घर तोड़ा जाए।
5. जो 8 घर तोड़े गए हैं, उनकी जल्द से जल्द नापी की जाए।

*बैठक अभी सफल नहीं हुआ अधिकारी द्वारा आश्वासन दिया गया है कि कुछ दिनों के अंदर जो घर तोड़े गये है सभी का नापी
हो जाएगा*

*रिपोर्ट: निरंजन कुमार साव, केरेडारी
📲Get App