🔥 ट्रेंडिंग उत्तर प्रदेश ने राम मंदिर के लिए नई सु... નારોલ પોલીસ સ્ટેશનએ ગે.કા. કતલખાનાથી ગ... ઓવરસ્પીડ કારે ઇસ્કોન બ્રિજ પર ડાયવર્ઝન... 84‑વર્ષીય આમેનાબેનની હત્યા: સુરતના નાન... ઉજ્જૈનમાં મહાકાલેશ્વર જ્યોતિર્લિંગનું... उत्तर प्रदेश ने 'नारी शक्ति' से 'अर्थ...
15 सित. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
जीवनशैली

एम्स पटना में हिंदी पखवाड़ा 2026के अंतर्गत हिन्दी प्रतिज्ञा समारोह आयोजित

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 15 सित. 2026, 12:45 PM 👁 12
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पटना एम्स में हिंदी पखवाड़ा 2026के अंतर्गत प्रतिज्ञा समारोह आयोजित

पटना एम्स से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
एम्स पटना में हिंदी पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत हिंदी प्रतिज्ञा समारोह आयोजित



एम्स पटना में हिंदी पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत प्रशासनिक भवन स्थित कमेटी रूम में हिंदी प्रतिज्ञा समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य संस्थान के दैनिक कार्यालयीन कार्यों में राजभाषा हिंदी के प्रगतिशील प्रयोग को बढ़ावा देना तथा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के प्रति अधिकारियों एवं कर्मचारियों की प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करना था।
समारोह में कार्यकारी निदेशक प्रो. (ब्रिगेडियर) डॉ. राजू अग्रवाल, उप निदेशक प्रशासन श्री नीलोत्पल बल, डीन अकादमिक प्रो. (डॉ.) पूनम प्रसाद भदानी, चिकित्सा अधीक्षक प्रो. (डॉ.) प्रशांत कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, चिकित्सक, प्रशासनिक अधिकारी एवं संस्थान के कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राजभाषा हिंदी के प्रगतिशील प्रयोग एवं प्रभावी कार्यान्वयन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए हिंदी प्रतिज्ञा ली। सभी ने कार्यालयीन पत्राचार, टिप्पण, आदेश एवं अन्य कार्यों में नियमानुसार हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने तथा अपने सहकर्मियों को भी हिंदी में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करने का संकल्प लिया।
प्रतिज्ञा के दौरान सभी ने यह संकल्प भी लिया कि एम्स पटना में राजभाषा हिंदी के प्रयोग को अधिक व्यापक, सहज और प्रभावी बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान करेंगे तथा राजभाषा संबंधी प्रावधानों के अनुरूप अपने कार्यालयीन दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
कार्यकारी निदेशक प्रो. (ब्रिगेडियर) डॉ. राजू अग्रवाल ने कहा कि हिंदी केवल संचार का माध्यम नहीं बल्कि जनसामान्य से संस्थान को जोड़ने का एक सशक्त माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं जैसे जनसरोकार से जुड़े संस्थान में सरल एवं सहज भाषा का प्रयोग मरीजों और उनके परिजनों के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
यह आयोजन राजभाषा हिंदी को संस्थान के कार्य संस्कृति का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा मरीजों, परिजनों और आमजन के साथ सरल, सहज और प्रभावी संवाद सुनिश्चित करने की एम्स पटना की निरंतर प्रतिबद्धता का सशक्त संदेश भी बना।
📲Get App