🔥 TRENDING Chhattisgarh Bags Rs 43,600 Crore Inve... 22‑Year‑Old Acid Attack Survivor in Ch... Punjab CM Urges CBI to Reveal Findings... Punjab Govt Tightens Crop Credit Rules... Sara Ali Khan Revives Mother Amrita Si... દુર્ગાપુર (જી.આઇ.ડી.સી.) પાછળ આવેલ સરક...
08 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
एमपी टास पोर्टल पर 30 अगस्त तक कर सकेंगे छात्रवृत्ति एवं आवास सहायता के आवेदन
Education

एमपी टास पोर्टल पर 30 अगस्त तक कर सकेंगे छात्रवृत्ति एवं आवास सहायता के आवेदन

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 17 Aug 2026, 07:12 PM 👁 62
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

एमपी टास एवं एनआईसी 2.0 पोर्टल 15 से 30 अगस्त तक खुला, पात्र विद्यार्थी समय पर करें आवेदन

बड़वानी, 17 अगस्त 2026। अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है।
शैक्षणिक वर्ष 2022-23, 2023-24 एवं 2024-25 के नवीन एवं नवीनीकरण छात्रवृत्ति तथा आवास सहायता योजनाओं के आवेदन के लिए एमपी टास एवं एनआईसी 2.0 पोर्टल 15 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक खोला गया है।
इन योजनाओं के अंतर्गत कक्षा 9वीं से 12वीं तथा महाविद्यालयों में अध्ययनरत अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। ऐसे विद्यार्थी जो संबंधित शैक्षणिक वर्षों में छात्रवृत्ति एवं आवास सहायता योजना के लिए आवेदन करने से वंचित रह गए थे, उन्हें 30 अगस्त तक अपना आवेदन अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के लिए कहा गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अंतिम तिथि 30 अगस्त 2026 के बाद यदि कोई विद्यार्थी आवेदन करने से वंचित रह जाता है, तो इसकी संपूर्ण जवाबदारी संबंधित विद्यार्थी की होगी। विद्यार्थियों से अपील की गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए समय रहते पोर्टल पर अपना आवेदन सुनिश्चित करें।
📲Get App