शिक्षा
एम.ए. इंस्टीट्यूट में छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक
*कांकेर* पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन में महिला रक्षा टीम और साइबर सेल द्वारा एम.ए. इंस्टीट्यूट कांकेर में साइबर जागृति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में 50 से अधिक छात्राओं को महिला सुरक्षा, मानव तस्करी, साइबर अपराध, बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट, ऑनलाइन फ्रॉड और कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न जैसे विषयों पर जानकारी दी गई।
महिला सुरक्षा के लिए संचालित अभिव्यक्ति ऐप की उपयोगिता और शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया बताई गई। इस दौरान 81 छात्राओं ने अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड किया।
छात्राओं को सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, अनजान लिंक पर क्लिक न करने और व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने की समझाइश दी गई।
कार्यक्रम में संस्थान प्रभारी डॉ. निगार फातिमा और शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।