🔥 TRENDING SC Ends 60-Year BBMB Power Dispute, Aw... Himachal Apple Production Falls Sharpl... Supreme Court hears Himachal Pradesh v... Amit Shah Criticises Rahul Gandhi Duri... Uttarakhand CM Launches AI Outreach Pr... Congress Halts Uttarakhand Development...
06 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

एमआईए की हवेल्स फैक्ट्री में दूसरे दिन भी जारी रहा मजदूरों का धरना, थानाधिकारी के आश्वासन पर बनी सहमति, कंपनी प्रबंधन ने अधिकांश मांगें मानीं

✍️ Reporter: Rohitash Kumar 🗓 06 Nov 2026, 04:23 PM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
एमआईए की हवेल्स फैक्ट्री में दूसरे दिन भी जारी रहा मजदूरों का धरना, थानाधिकारी के आश्वासन पर बनी सहमति, कंपनी प्रबंधन ने अधिकांश मांगें मानीं

रामगढ़ डीएसपी कार्यालय के अंतर्गत उद्योग नगर थाना क्षेत्र के एमआईए स्थित हवेल्स फैक्ट्री में मजदूरों का अपनी मांगों को लेकर दूसरे दिन बुधवार को भी धरना-प्रदर्शन जारी रहा। मजदूरों की मांगों को लेकर फैक्ट्री परिसर में चल रहे प्रदर्शन के चलते माहौल गर्माया रहा। लेकिन रामगढ़ थानाधिकारी अजीत सिंह बड़सरा धरना स्थल पर पहुंचे और कंपनी के उच्च अधिकारियों से वार्ता कर मजदूरों की समस्याओं का समाधान करवाने का प्रयास किया।
थानाधिकारी ने कंपनी प्रबंधन और मजदूरों के बीच बातचीत कराई। इस दौरान मजदूरों ने दीपावली पर बोनस देने, देरी से फैक्ट्री पहुंचने पर वेतन में कटौती नहीं करने सहित अन्य मांगें रखीं। कंपनी के उच्च अधिकारियों ने मजदूरों की अधिकांश मांगों पर सहमति जताते हुए उन्हें आश्वस्त किया। इसके बाद थानाधिकारी ने मजदूरों के सामने कंपनी प्रबंधन की ओर से रखे गए आश्वासन की जानकारी दी। मजदूरों की सहमति मिलने के बाद देर शाम धरना समाप्त करा दिया गया।
📲Get App