🔥 TRENDING नवादा में स्थायी लोक अदालत में ई-चालान... ಫೋಟೋ - ದೀಪಕ್ ಪಾಟೀಲ ಚಾಂದೋರಿ India's Company Boom: Active Firms Gro... Chhattisgarh Trains Former Naxals in H... Chhattisgarh HC Cuts Doctor’s Accident... Chhattisgarh HC Grants Anticipatory Ba...
25 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

एक वोट से सुशीला आदित्यी बनीं बालोतरा की पहली जिला प्रमुख, भाजपा ने रचा इतिहास

✍️ Reporter: Ganpat mali 🗓 25 Nov 2026, 06:02 PM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

एक वोट से सुशीला आदित्यी बनीं बालोतरा की पहली जिला प्रमुख, भाजपा ने रचा इतिहास

बालोतरा। जिले की राजनीति में आज ऐतिहासिक पल दर्ज हुआ। जिला प्रमुख के चुनाव में भाजपा की उम्मीदवार सुशीला आदित्यी ने कांग्रेस प्रत्याशी फूलाराम को महज एक वोट से हराकर जीत हासिल की। इस रोमांचक मुकाबले में सुशीला आदित्यी को 16 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी फूलाराम को 15 वोट प्राप्त हुए।
जिला प्रमुख के चुनाव में शुरुआत से ही कड़ा मुकाबला देखने को मिला। चुनावी समीकरण में भाजपा और कांग्रेस के पास 12-12 वोट थे, जबकि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के पास 7 वोट थे। ऐसे में अंतिम परिणाम को लेकर राजनीतिक गलियारों में लगातार चर्चाएं बनी रहीं। आखिरकार मतगणना के बाद भाजपा की सुशीला आदित्यी ने एक वोट से जीत दर्ज की।
इस जीत के साथ ही सुशीला आदित्यी बालोतरा जिले की पहली जिला प्रमुख बन गई हैं। खास बात यह है कि नवगठित बालोतरा जिले में पहली बार भाजपा का जिला प्रमुख बना है। उनकी जीत को भाजपा के लिए बड़ी राजनीतिक उपलब्धि माना जा रहा है।
📲Get App