🔥 ट्रेंडिंग ट्रिनामूल के अनुभवी नेता मदन मिता ने र... नॉर्थ‑ईस्ट भारत के हिस्से सात दशकों मे... माओवादी जोड़ी, पश्चिम बंगाल और झारखंड... बिहार BSEB DElEd स्क्रूटिनी परिणाम 202... बिजनेस स्टैंडर्ड ने निकष कुमार के जाति... बिहार में फायरक्रैकर फैक्ट्री विस्फोट,...
24 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

एक साल से खुदी पड़ी हैं सिकंदराराऊ की सड़कें, जनता बेहाल - जल निगम ने मांगा 2 महीने का एक्सटेंशन, आखिर कब मिलेगी राहत?

✍️ रिपोर्टर: Harshit 🗓 22 अक्टू. 2026, 10:28 PM 👁 25
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सिकंदराराऊ में जल निगम द्वारा खोदी गई सड़कें एक साल बाद भी बदहाल हैं। गलियों से लेकर GT रोड तक गड्ढे और धूल से जनता परेशान है। शिकायतें जनसुनवाई से लेकर DM तक पहुंची हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। अब जल निगम के सहायक अभियंता का कहना है कि एक विभाग ने 2 महीने का एक्सटेंशन लिया है, जल्द काम पूरा होगा।

सिकंदराराऊ में विकास के नाम पर सड़कों की खुदाई तो हुई, लेकिन मरम्मत के नाम पर सन्नाटा पसरा है।
करीब एक साल बीतने को है, जब जल निगम ने पेयजल लाइन के लिए गलियों से लेकर मुख्य GT रोड तक की सड़कों को खोद डाला था, मगर आज तक उन सड़कों को सही नहीं किया गया।
नतीजा ये है कि पूरे शहर की सड़कें बदहाल पड़ी हैं। जगह-जगह गहरे गड्ढे, उड़ी हुई गिट्टियां और धूल के गुबार से आम जनता त्रस्त है। बुजुर्गों, महिलाओं और स्कूली बच्चों का निकलना मुश्किल हो गया है।
इस समस्या को लेकर जनता जनसुनवाई से लेकर जिलाधिकारी हाथरस तक कई बार शिकायत कर चुकी है, लेकिन अब तक कोई राहत नहीं मिली।
वहीं जब इस मामले पर जल निगम के सहायक अभियंता से बात की गई, तो उनका कहना है कि एक विभाग ने 2 महीने का एक्सटेंशन लिया है और बचे हुए अधूरे कार्यों को जल्द ही पूरा करा दिया जाएगा।
अब बड़ा सवाल यही है कि करीब एक साल से धूल और गड्ढों में जी रही सिकंदराराऊ की जनता को और 2 महीने इंतजार क्यों करना पड़ेगा? आखिर सिकंदराराऊ की बदहाली दूर कब होगी और इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? पूछती है सिकंदराराऊ की जनता।
📲Get App