🔥 ट्रेंडिंग सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने ड... बिलासपुर में नया राज्य पुलिस कार्यालय,... ದಕ್ಷಿಣ ಆಫ್ರಿಕಾ ಟೆಸ್ಟ್ ಸರಣಿಗೆ ಇಂಗ್ಲೆಂಡ್... चत्तीसगढ़ बनाम गोवा: 24 नवम्बर 2026 को... छत्तीसगढ़ लेक्चरर एडमिट कार्ड 2026 आज... ಬಾಂಗ್ಲಾದೇಶ ವಿರುದ್ಧದ 2ನೇ ಟೆಸ್ಟ್: ದಕ್ಷಿಣ...
23 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

एक गंभीर घायल घायल को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर किया गया है।

✍️ रिपोर्टर: Dinkar Kumar Mahara 🗓 23 नव. 2026, 11:30 AM 👁 21
यहाँ देखें: 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अनुपपुर : दिनकर कुमार महरा। अनूपपुर में सोमवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। छुलहा गांव के पास तेज रफ्तार बोलेरो सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। अनूपपुर सड़क हादसे में दो सगे भाइयों और बोलेरो मालिक समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। मृतकों की पहचान दीनबंधु विश्वकर्मा (36), उनके छोटे भाई विनीत विश्वकर्मा (26) और बोलेरो मालिक मोहम्मद करीम (32) के रूप में हुई है। विनीत भारतीय सेना में जवान था। वह दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए छुट्टी लेकर घर लौट रहा था।


एक घायल मेडिकल कॉलेज रेफर


हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब 4 बजे हुआ। घायल राजू तिवारी (30), निवासी धनगवां को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर किया गया है।


दोस्त की शादी में शामिल होने छुट्टी लेकर आ रहा था आर्मी जवान


विनीत के पिता जयकरण विश्वकर्मा ने बताया कि उनका सबसे छोटा बेटा भारतीय सेना में जवान था। वह दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए छुट्टी लेकर घर आ रहा था। शादी छत्तीसगढ़ के रायपुर में होनी थी। पिता के मुताबिक, विनीत रात करीब 3 बजे ट्रेन से पहुंचा था। इसके बाद वह बोलेरो से घर लौट रहा था। उसके साथ बड़ा भाई दीनबंधु और दोस्त राजू तिवारी भी थे। छुलहा गांव के पास बोलेरो ट्रक में कैसे घुसी, इसकी जानकारी परिवार को नहीं है।


बोलेरो में सवार थे दो सगे भाई और गाड़ी मालिक


हादसे में जान गंवाने वाले दीनबंधु विश्वकर्मा पंचायत में सेल्समैन थे। उनके छोटे भाई विनीत सेना में जवान थे। परिवार के मुताबिक, जयकरण विश्वकर्मा लोहारी का काम करते हैं। उनका सबसे बड़ा बेटा कियोस्क सेंटर चलाता है। तीसरे मृतक मोहम्मद करीम (32) धनगवा के निवासी थे और बोलेरो के मालिक थे। हादसे में धनगवा निवासी राजू तिवारी (30), पिता सुरेश तिवारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।


सुबह 5:30 बजे पुलिस ने परिजनों को दी सूचना


पुलिस ने सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे परिजनों को हादसे की जानकारी दी। इसके बाद परिवार के लोग घटनास्थल और जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों व घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने घायल राजू तिवारी का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर किया गया। तीनों मृतकों के शव जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखवाए गए हैं।


पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमॉर्टम की तैयारी


अनूपपुर पुलिस हादसे की वजह पता लगाने में जुटी है। पुलिस सहायता केंद्र में परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। तीनों शवों के पोस्टमॉर्टम की तैयारी की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि बोलेरो चालक ने नियंत्रण कैसे खोया और सड़क किनारे खड़े ट्रक से टक्कर किन परिस्थितियों में हुई।
📲Get App