🔥 ट्रेंडिंग ओडिशा में ७५ साल के वृद्ध को ₹100 रिश्... झारखंड के ईस्ट सिंहभूम में स्कूल वैन क... डीयूएसयू 2026 चुनाव की गिनती शुरू, परि... न्यूज़ीलैंड मंत्री ने भारत‑न्यूज़ीलैंड... केरल के सीएम वी.डी. सतेशन ने दिल्ली मे... जालंधर‑लुधियाना हाईवे पर गन पॉइंट लूट,...
19 सित. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

ढोंढीपारा में हर वर्ष कि तरह गणपति बप्पा मोरया का जयघोष

✍️ रिपोर्टर: Vishwanath Pratap Singh 🗓 19 सित. 2026, 11:40 AM 👁 25
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

श्री अष्टविनायक गणेश उत्सव समिति का गठन, आशीष राठौर बने अध्यक्ष और विधान साहू को मिली उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

ढोंढीपारा में गूंजेगा गणपति बप्पा मोरया का जयघोष

श्री अष्टविनायक गणेश उत्सव समिति का गठन, आशीष राठौर बने अध्यक्ष और विधान साहू को मिली उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

कोरबा | ढोंढीपारा, वार्ड क्रमांक 17।
गणेश उत्सव को भव्य, श्रद्धापूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाने के उद्देश्य से ढोंढीपारा में श्री अष्टविनायक गणेश उत्सव समिति का गठन किया गया है। समिति द्वारा आगामी गणेश उत्सव के दौरान धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करने की तैयारियां की जा रही हैं।

समिति की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सर्वसम्मति से सदस्यों को सौंपी गई हैं। आशीष राठौर को अध्यक्ष तथा विधान साहू को उपाध्यक्ष बनाया गया है। समिति में प्रदीप, अमन, सुमित, रिकेश, शुभम, रूपेश, संजीव, निमेश, शिवम्, विवेक, नैतिक, निलेश, मारुति, पंकज, सूर्यकांत, विकाश, अंदाज एवं इरफान को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बताया कि गणेश उत्सव को श्रद्धा, भक्ति, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे के साथ मनाने का प्रयास किया जाएगा। उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित करने की तैयारी है।

समिति ने क्षेत्रवासियों से गणेश उत्सव में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनकर आयोजन को सफल बनाने तथा गणपति बप्पा के आशीर्वाद से क्षेत्र में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना करने का आह्वान किया है।

समिति पदाधिकारी:
अध्यक्ष – आशीष राठौर
उपाध्यक्ष – विधान साहू
सदस्य – प्रदीप, अमन, सुमित, रिकेश, शुभम, रूपेश, संजीव, निमेश, शिवम्, विवेक, नैतिक, निलेश, मारुति, पंकज, सूर्यकांत, विकाश, अंदाज एवं इरफान
📲Get App