🔥 TRENDING Actor Patrick Stewart Dies at 86, Reme... India Post Employees Convicted in ₹36.... Low‑Pressure System Triggers Heavy Rai... Chennai set to hit 36°C as IMD predict... Patna: 55‑Year‑Old Woman Fatally Shot,... Tamil Nadu Declares Holiday on Nov 9 f...
30 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

डायल 112 के पांच पुलिसकर्मी सम्मानित

✍️ Reporter: Arvind Sen 🗓 30 Oct 2026, 09:52 AM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अशोकनगर। संकट की घड़ी में तत्परता और सूझबूझ दिखाकर एक व्यक्ति की जान बचाने वाले डायल-112 के पांच पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा ने सम्मानित किया। उनके इस उत्कृष्ट कार्य को प्रोत्साहित करने के लिए तस्वीरें पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित पुलिस के गौरव पटल पर लगाई गई हैं।
यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र की दुर्गा कॉलोनी का है, जहां एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंची डायल-112 की टीम ने अपनी सूझबूझ से व्यक्ति की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सम्मानित किए गए पुलिसकर्मियों में प्रधान आरक्षक इमरन सिंह रघुवंशी, भागीरथ लोधा, आरक्षक भारत सिंह लोधी, महेश बघेल और डायल-112 पायलट धर्मेंद्र शर्मा शामिल हैं।
📲Get App