🔥 TRENDING Indian travellers favour Bangkok, Phuk... AIIMS Mohali Launches Newborn Hearing... Farmers Hold Protest March in Lalru as... Telangana Beat Goa 3-2 in Hockey India... વિરમગામ રૂરલ પોલીસની મોટી કાર્યવાહી ₹1... India-US trade deal nearing landing po...
16 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
डीसीएम शुगर मिल लोनी में किसान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
National

डीसीएम शुगर मिल लोनी में किसान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

✍️ Reporter: Vaibhav Shrivastav 🗓 21 Aug 2026, 11:10 AM 👁 72
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
डीसीएम शुगर मिल लोनी द्वारा ग्राम उमरौली में किसान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान डीसीएम शुगर मिल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों के साथ-साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम में किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, ई-केसीसी (e-KCC), फार्मर रजिस्ट्री, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) तथा अटल पेंशन योजना (APY) सहित अन्य किसान हितैषी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।
क्रिसिल फाउंडेशन, नाबार्ड एवं भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत फील्ड कोऑर्डिनेटर अशोक कुमार, विकासखंड टोडरपुर ने किसानों को बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल भुगतान, वित्तीय सुरक्षा, बीमा योजनाओं तथा सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी दी।
उन्होंने किसानों से समय पर फार्मर रजिस्ट्री कराने, ई-केसीसी बनवाने, फसल बीमा कराने तथा सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग अपनाने की अपील की। साथ ही CKYC, जूस जैकिंग से बचाव, साइबर धोखाधड़ी से सुरक्षा और “अपनी पूंजी, अपना अधिकार” के प्रति किसानों को जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान किसानों ने बैंकिंग एवं सरकारी योजनाओं से संबंधित विभिन्न सवाल पूछे, जिनका समाधान किया गया। किसानों को सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने और वित्तीय रूप से जागरूक बनने के लिए प्रेरित किया गया।
📲Get App