🔥 TRENDING Gunna Replaces Skepta as Day 2 Headlin... Nagpur's Srushti Sharma Sets World Rec... Maharashtra Bans Solo Lift and Escalat... Maharashtra Skater Breaks 50m Splits R... UP CM Declares Rule of Law Restored in... Uttarakhand CM meets Uttar Pradesh CM,...
18 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

डी.पी. विप्र महाविद्यालय बिलासपुर में 18 नवंबर 2026 को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना

✍️ Reporter: Ravindra Prakash Tiwari 🗓 18 Nov 2026, 03:38 PM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

डी.पी. विप्र महाविद्यालय बिलासपुर में 18 नवंबर 2026 को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना

लोकेशन बिलासपुर छत्तीसगढ़ संवाददाता रवि तिवारी

डी.पी. विप्र महाविद्यालय बिलासपुर में 18 नवंबर 2026 को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), रेडक्रॉस सोसायटी, एनसीसी, आशीर्वाद पैनल एवं एलुमिनी कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में रक्तदान के साथ आयुर्वेद एवं होम्योपैथिक पद्धति से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच तथा दवाइयों का वितरण भी किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम.एस. तंबोली के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में रेडक्रॉस प्रभारी डॉ. मनीष तिवारी एवं एलुमिनी कमेटी के अध्यक्ष अविनाश राउतेली की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा।
इस अवसर पर रक्तदान के महत्व और मानव सेवा में इसकी उपयोगिता का संदेश दिया गया।
📲Get App