🔥 TRENDING German Diplomat Visits Indian Village,... Lahore‑Originated Reel ‘Chalre Chalre... EkSukoon Reveals Cast, Release Date an... Parineeti Chopra’s Netflix Series Rank... How to Stream ‘Kappi Squad’ in Austral... Maharashtra's Palghar: Three Talukas D...
16 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
डांगावास हत्याकांड 40 आरोपियों के बरी होने के खिलाफ हाईकोर्ट जाएगी राजस्थान सरकार
National

डांगावास हत्याकांड 40 आरोपियों के बरी होने के खिलाफ हाईकोर्ट जाएगी राजस्थान सरकार

✍️ Reporter: Rohitash Kumar 🗓 20 Aug 2026, 05:58 PM 👁 45
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
डांगावास हत्याकांड: 40 आरोपियों के बरी होने के खिलाफ हाईकोर्ट जाएगी राजस्थान सरकार

जयपुर/मेड़ता सिटी। डांगावास हत्याकांड मामले में 40 आरोपियों के दोषमुक्त होने के फैसले के खिलाफ राजस्थान सरकार हाईकोर्ट में अपील करेगी। 5 अगस्त 2026 को मेड़ता सिटी की विशेष एससी-एसटी अदालत ने सभी 40 आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया था।

फैसले के बाद पीड़ित परिवारों और न्याय की मांग कर रहे लोगों में निराशा थी। अब गृह विभाग ने पुलिस आयुक्त, जयपुर को हाईकोर्ट में अपील पेश करवाने के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। यह कदम डॉ. अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी, राजस्थान के ज्ञापन के बाद उठाया गया है।

पुलिस आयुक्त, जयपुर ने भी गृह विभाग को पत्र भेजकर मामले में कार्रवाई के लिए प्रक्रिया आगे बढ़ाई है। पीड़ित परिवारों ने सरकार से तत्काल अपील दाखिल करने और मजबूत पैरवी सुनिश्चित करने की मांग की है।

डॉ. अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष सत्यवीर सिंह सहित पूरी टीम के प्रयासों की सराहना की गई है। पीड़ित परिवारों का कहना है कि न्याय की यह लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।
📲Get App