डीएम आनंद शर्मा का अनोखा अंदाज! अधिकारियों की कुर्सियां हटवाकर जनता के बीच दरी पर बैठकर सुनीं समस्याएं।

नमस्कार आप देख रहे हैं Need24 News
#मधुबनी। घोघरडीहा प्रखंड की चिकना पंचायत स्थित मध्य विद्यालय बिसारिया में मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर में डीएम आनंद शर्मा का अलग अंदाज देखने को मिला।
शिविर में पहुंचते ही डीएम ने अधिकारियों के लिए लगाई गई टेबल-कुर्सियां हटवाकर दरी बिछाने का निर्देश दिया। इसके बाद डीएम समेत तमाम अधिकारी आम जनता के बीच जमीन पर बैठकर उनकी समस्याएं सुनने लगे।
इस दौरान वार्ड संख्या 13 के लोगों ने विकास कार्यों में अनदेखी की शिकायत की। वहीं, बैद्यनाथ यादव ने राजस्व कर्मचारी पर जमाबंदी अपने नाम कराने के लिए 10 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। किसानों ने फार्मर आईडी नहीं बनने से खाद मिलने में हो रही परेशानी भी उठाई।
डीएम ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई एवं समाधान का निर्देश दिया। उन्होंने लोगों से सरकारी कार्यालयों में काम नहीं होने पर सहयोग पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने की अपील की।
शिविर में विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 115 आवेदन प्राप्त हुए।
जनता के बीच बैठकर समस्याएं सुनने की डीएम की इस पहल की खूब चर्चा हो रही है।
मधुबनी, बिहार
🎤 Reporter – MD PARWEZ