🔥 TRENDING Red Alert Issued for Heavy Rain in Fiv... Punjab Govt Boosts Employees' Inflatio... BJP’s anti-drug rally convoy attacked... ಮಳೆ Air Show Takes Off in Meerut on Septem... Car crashes into motorbike, drags it 1...
18 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Education

डीएलएड 2023 बैच के बैक प्रशिक्षुओं का PNP के बाहर जुटान, प्रमोशन की मांग

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 18 Sep 2026, 12:45 PM 👁 20
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

प्रमोट करने या आगामी प्राथमिक शिक्षक भर्ती में Appearing के रूप में शामिल करने का अवसर देने की मांग

प्रयागराज। परीक्षा नियामक प्राधिकारी, प्रयागराज (PNP) के गेट के बाहर शुक्रवार को डीएलएड 2023 बैच के बैक प्रशिक्षु बड़ी संख्या में एकत्रित हुए। प्रशिक्षुओं ने अपनी शैक्षिक स्थिति और आगामी प्राथमिक शिक्षक भर्ती को लेकर अपनी मांगों को लेकर अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया। प्रशिक्षुओं की प्रमुख मांग है कि डीएलएड 2023 बैच के बैक प्रशिक्षुओं को प्रमोट किया जाए अथवा आगामी प्राथमिक शिक्षक भर्ती में उन्हें Appearing अभ्यर्थी के रूप में शामिल होने का अवसर दिया जाए।
अभ्यर्थियों का कहना है कि बैक होने के कारण यदि उन्हें आगामी प्राथमिक शिक्षक भर्ती में शामिल होने का अवसर नहीं मिला तो उनका भविष्य प्रभावित हो सकता है। उन्होंने परीक्षा नियामक प्राधिकारी से मामले में शीघ्र निर्णय लेते हुए उचित समाधान किए जाने की मांग की है। प्रशिक्षुओं ने कहा कि उनकी समस्या का जल्द समाधान किया जाए, ताकि वे आगामी प्राथमिक शिक्षक भर्ती से वंचित न हों। बड़ी संख्या में प्रशिक्षुओं के एकत्रित होने से PNP परिसर के बाहर लोगों की भीड़ नजर आई।
📲Get App