🔥 TRENDING साहिबगंज सर्किट हाउस में कांग्रेस के ज... Meerut Gang Traced via Copper Cable Tr... Kerala Recycles 4,447 Tonnes of Plasti... Three Dead in RIMS Adilabad Hospital F... India Dominates Korea 63-31, Extends U... Telangana Faces Series of Political Te...
22 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
डबल ट्रैक रेल ब्रिज निर्माण में लगा कर्मी गंगा में डुबा
Crime

डबल ट्रैक रेल ब्रिज निर्माण में लगा कर्मी गंगा में डुबा

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 12 Aug 2026, 09:54 AM 👁 47
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मोकामा के हाथीदह में डबल ट्रैक रेल ब्रिज निर्माण में लगा हुआकंपनी का सुपरवाइजर गंगा नदी में डुबा

मोकामा से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

डबल ट्रैक रेल ब्रिज निर्माण में लगा कर्मी गंगा में डूबामोकामा के हाथीदह में निर्माणाधीन डबल ट्रैक मेगा रेल ब्रिज में काम कर रहे ट्राइडेंट कंपनी का सुपरवाइजर गंगा की गहराइयों में लापता हो गया, स्थानीय लोगों अन्य मजदूरों व प्रत्यक्ष दर्शियों से बात करने से यह पता चला कि तीन कर्मी एकसाथ स्नान के लिए गंगा में गए थे जिनमें एक डूबने लगा जिसे बचाने का दोनों ने प्रयास किया जिस क्रम में दो व्यक्ति तो बच गए किसी तरह लेकिन एक लापता हो गया और गंगा की गहराइयों में समा गया, घटना की सूचना मिलते ही हाथीदह थाना अध्यक्ष सब इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार सिंह ने सब इंस्पेक्टर महेश सहनी तथा सब इंस्पेक्टर सुमन कुमार को राजेंद्र पुल के पास दल बल समेत भेजा जहां राजेंद्र पुल के समानांतर बन रहे मेगा रेल ब्रिज के पिलर संख्या चार के पास यह हादसा हुआ!
पुलिस ने त्वरित रूप से कार्रवाई करते हुए अंचलाधिकारी मोकामा को इसकी सूचना दी और गंगा में लापता शख्स की खोजबीन के लिए एसडीआरएफ की टीम तथा गोताखोरों की टीम के साथ जुट गई!
सब इंस्पेक्टर महेश सहनी ने बताया कि गंगा में डूबे व्यक्ति का नाम रवनीश तिवारी है जो उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जनपद का रहने वाला है! वह ट्राइडेंट कंपनी में सुपरवाइजर था और ट्राइडेंट कंपनी मेगा रेल ब्रिज निर्माण में लगी कंपनी एफ्कोन्स में पेटी कांट्रेक्टर है, फिलहाल पुलिस लापता रवनीश तिवारी की तलाश के लिए गोताखोरों की टीम के साथ प्रयासरत है।
📲Get App