🔥 TRENDING Actor Murali Sharma Reveals He Never H... Telugu Actors Slam 'Pan-India' Label a... Tripura initiates modern border‑fencin... Tripura Minister Says Artificial Blood... Congress MLA Predicts BJP’s Fall in Tr... Himachal Pradesh to Face Rain and Ligh...
13 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए सीएम योगी
Education

डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए सीएम योगी

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 13 Sep 2026, 07:45 PM 👁 6
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

ऑर्गन ट्रांसप्लांट यूनिट समेत नवीन चिकित्सा सुविधाओं का लोकार्पण, 194 चयनित अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति-पत्र

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के षष्ठम स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संस्थान में ऑर्गन ट्रांसप्लांट यूनिट सहित विभिन्न नवीन चिकित्सा सुविधाओं का लोकार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 194 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र वितरित किए। इसके साथ ही संस्थान के वरिष्ठ संकाय सदस्यों द्वारा लिखित पुस्तकों का विमोचन भी किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महज छह वर्षों की अवधि में संस्थान ने चिकित्सा, चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में जिस गति से प्रगति की है, वह अभिनंदनीय है। उन्होंने संस्थान की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। समारोह में संस्थान के चिकित्सक, वरिष्ठ संकाय सदस्य, नवनियुक्त अभ्यर्थी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
📲Get App