🔥 TRENDING भुरटिया में सरपंच चुनाव, अमरसिंह सऊ ने... राजस्थान में 11 से 23 नवंबर तक मनेगा ज... Opposition Criticises TVK’s Governance... Madhya Pradesh Sees Temperatures Fall... Indore Falls in Swachh Survekshan Rank... सिकंदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दुकान...
11 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

डॉ. जसवंत यादव को श्रद्धांजलि देने पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश पूनिया, बोले- पार्टी ही नहीं, व्यक्तिगत रूप से भी उनसे था गहरा जुड़ाव

✍️ Reporter: Rohitash Kumar 🗓 11 Nov 2026, 07:45 PM 👁 5
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
डॉ. जसवंत यादव को श्रद्धांजलि देने पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश पूनिया, बोले- पार्टी ही नहीं, व्यक्तिगत रूप से भी उनसे था गहरा जुड़ाव

अलवर पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. जसवंत यादव के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश पूनिया उनके अलवर स्थित निवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने डॉ. जसवंत यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। इस दौरान सतीश पूनिया ने कहा कि डॉ. जसवंत यादव से उनका केवल पार्टी के स्तर पर ही नहीं, बल्कि व्यक्तिगत रूप से भी गहरा जुड़ाव रहा। उनके साथ लंबे समय तक राजनीतिक और संगठनात्मक संबंध रहे। उन्होंने कहा कि जसवंत यादव ने जीवन में कई कठिन परिस्थितियों का सामना किया। वह बीमारी से भी लड़े और विपरीत परिस्थितियों में भी मजबूती के साथ खड़े रहे। सतीश पूनिया ने कहा कि डॉ. जसवंत यादव का व्यक्तित्व और उनका राजनीतिक जीवन पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक रहा है। वह एक ऐसे राजनीतिक कार्यकर्ता और नेता थे, जिन्हें एक आइकॉन के रूप में देखा जा सकता है। उनका संघर्ष, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा हमेशा याद रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि डॉ. जसवंत यादव का निधन भाजपा परिवार और क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके जाने से राजनीति और संगठन के क्षेत्र में जो कमी आई है, उसकी भरपाई करना आसान नहीं होगा। उनके योगदान और विचार हमेशा कार्यकर्ताओं को प्रेरणा देते रहेंगे।
📲Get App