🔥 TRENDING साहिबगंज सर्किट हाउस में कांग्रेस के ज... Meerut Gang Traced via Copper Cable Tr... Kerala Recycles 4,447 Tonnes of Plasti... Three Dead in RIMS Adilabad Hospital F... India Dominates Korea 63-31, Extends U... Telangana Faces Series of Political Te...
22 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
डी एम सी एच में एक मरीज को जमीन पर घसीटा
Health

डी एम सी एच में एक मरीज को जमीन पर घसीटा

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 22 Aug 2026, 06:54 PM 👁 57
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

दरभंगा मेडिकल कॉलेज में एक लावारिस मरीज को गार्ड ने जमीन पर घसीटा

दरभंगा से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

DMCH में लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप,अस्पताल अधीक्षक बोले—“ऐसी तस्वीर सामने आने पर शर्मिंदा हूं”, गार्ड पर कार्रवाई की तैयारी, हेल्थ मैनेजर से भी मांगा गया स्पष्टीकरण - दरभंगा

दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DMCH) से मानवता को शर्मसार करने वाला वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में एक लावारिस मरीज को स्ट्रेचर पर ले जाने के बजाय अस्पताल का गार्ड उसका हाथ पकड़कर जमीन पर घसीटते हुए ले जाता दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आया और मामले में कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

अस्पताल अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्र ने घटना की पुष्टि करते हुए इसे बेहद दुखद बताया। उन्होंने कहा, “अस्पताल से ऐसी तस्वीर सामने आने पर मैं शर्मिंदा हूं।” उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही मरीज को उचित इलाज उपलब्ध कराया गया। मरीज का पैर टूटा हुआ था, जिसका प्लास्टर किया गया है। उसे दवा और भोजन भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

अधीक्षक के मुताबिक मरीज अपना नाम और पता बताने की स्थिति में नहीं है। उसकी पहचान कराने के लिए स्थानीय स्तर पर पुलिस से भी मदद मांगी गई है। मरीज फिलहाल ऑर्थो विभाग में भर्ती है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

मामले में अस्पताल प्रशासन ने संबंधित गार्ड की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए संबंधित एजेंसी को पत्र लिखा है। वहीं, पूरे मामले को लेकर हेल्थ मैनेजर से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। अस्पताल अधीक्षक ने कहा कि अस्पताल में स्ट्रेचर की कोई कमी नहीं है। गार्ड की लापरवाही और नासमझी के कारण यह घटना हुई, जिससे अस्पताल की छवि खराब हुई है।

अधीक्षक ने कहा कि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो, इसके लिए अस्पताल में सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। बताया जा रहा है कि घटना 21 अगस्त की है।
📲Get App