🔥 ट्रेंडिंग ଆନ୍ଧ୍ର ଉପକୂଳରେ ଲ୍ୟାଣ୍ଡଫଲ୍ କରିବ ବାତ୍ୟା,... मणिपुर में एलपीजी गैस लीक से हुई आग मे... मणिपुर के मूल निवासी समूहों ने हमलों क... मेघालय ने एआई वैली परियोजना की घोषणा क... बांग्लादेशी बॉर्डर गार्ड ने मेघालय में... सड़क पर युवती पर युवक ने सरेआम छेड़छाड...
18 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
यात्रा

छठ पर्व के समाप्त होने के बाद आरा स्टेशन पर यात्रियों कि भीड़ उमड़ी

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 18 नव. 2026, 02:19 PM 👁 31
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

छठ पर्व समाप्त होने के साथ ही आरा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों कि उमड़ी भीड़। जी आर पी और आर पी एफ ने लाउड स्पीकर से अलाउंस कर लोगो को किया जागरूक

आरा से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

आरा स्टेशन पर छठ के बाद यात्रियों की उमड़ी भारी भीड़, GRP और RPF ने लाउडस्पीकर से किया जागरूक

आरा लोक आस्था के महापर्व छठ के समापन के बाद आरा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। छठ मनाकर अपने-अपने काम पर लौट रहे लोगों के कारण स्टेशन पर पैर रखने की जगह नहीं है।

यात्रियों की भीड़ को देखते हुए आरा रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

GRP थाना और RPF इंस्पेक्टर ने संभाला मोर्चा*
भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों की सुविधा के लिए GRP थाना और RPF के इंस्पेक्टर व जवान लगातार लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट कर रहे हैं। यात्रियों को बताया जा रहा है कि कौन सी ट्रेन किस प्लेटफॉर्म पर आएगी और सुरक्षित तरीके से चढ़ने-उतरने की अपील की जा रही है।

RPF और GRP के जवान प्लेटफॉर्म पर तैनात हैं और यात्रियों को कतार में रहने, अफवाहों पर ध्यान न देने और अपने सामान की सुरक्षा खुद करने के लिए जागरूक कर रहे हैं।

स्टेशन पर सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

यात्रियों से अपील है कि जल्दबाजी न करें और सुरक्षा जवानों के निर्देशों का पालन करें।
📲Get App