🔥 ट्रेंडिंग अरुणाचल पुलिस ताइक्वांडो त्रयी को 2027... बुद्ध के पवित्र अवशेष नासमी गोल्डन पगो... जम्मू-कश्मीर के सीएम ओमर अब्दुल्ला ने... जम्मू-कश्मीर में कमांडर को धमकी देने प... नवम्बर 15 से जम्मू और कश्मीर में सूखा... दिल्ली पुलिस ने 200 कैमरों की फुटेज दे...
14 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
धर्म

छठ पूजा को लेकर हनुमान सरोवर का अधिशासी अधिकारी ने किया निरीक्षण, तैयारियों में जुटा नगर पंचायत प्रशासन पंकज त्रिपाठी ।

✍️ रिपोर्टर: Rajesh Mandal 🗓 14 नव. 2026, 08:47 PM 👁 25
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

राजेश मंडल

रूपईडीहा (बहराइच)। आगामी छठ पूजा पर्व को लेकर नगर पंचायत रूपईडीहा प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं पर्व को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी श्री राम बदन यादव जी ने हनुमान सरोवर स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने छठ पूजा को लेकर साफ-सफाई, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित कर्मचारियों को पर्व से पहले सभी तैयारियां बेहतर ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

नगर पंचायत रूपईडीहा के कर्मचारी भी छठ पूजा की तैयारियों को लेकर विशेष ध्यान दे रहे हैं। इस कार्य में सुजीत मिश्रा, पंकज कुमार त्रिपाठी, आदेश वर्मा, शैलेश पाठक, मनीराम यादव, सचिन पाठक, अभय कुमार पाठक, महेश कुमार वर्मा अनुभव श्रीवास्तव धर्मेंद्र वर्मा सहित अन्य कर्मचारी सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
नगर पंचायत प्रशासन का प्रयास है कि छठ पूजा के अवसर पर हनुमान सरोवर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और पर्व शांतिपूर्ण एवं स्वच्छ वातावरण में संपन्न हो सके।
नगर पंचायत प्रशासन की सक्रियता से छठ पूजा की तैयारियों को गति मिल रही है।
📲Get App