🔥 ट्रेंडिंग असम में चर्च को क्षति पहुंचाने के मामल... सऊदी हवाई अड्डे और तेल पाइपलाइन पर हूt... २०२६ में असम में वापस आ रहा है १ करोड़... సేవా కార్యక్రమాల్లో ముందుంటున్న ముక్కల... साहिबगंज में होम गार्ड भर्ती सूची 2026... भागलपुर में भूमि विवाद में हत्या, शख्स...
15 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
धर्म

छठ महापर्व के लिए बीरनगढ़ और बाबू पोखर घाट पर सजावट पूर्ण

✍️ रिपोर्टर: Paras Kumar Singh 🗓 15 नव. 2026, 06:12 AM 👁 45
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

छठ पर्व के पावन अवसर पर बीरनगढ़ गांव एवं बाबू पोखर घाट को रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों और तोरण गेट से सुसज्जित किया गया, जिससे श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए सभी तैयारियाँ पूरी हो गईं।

छठ महापर्व के पावन अवसर पर बीरनगढ़ गांव एवं बाबू पोखर घाट पर चारों ओर भव्य सजावट, भक्ति और उल्लास का माहौल स्थापित किया गया है। कमिटी के सचिव कुंदन सिंह ने बताया कि घाट पूरी तरह से सज-धज कर तैयार हैं और व्रतियों एवं श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं।

घाटों को रंग‑बिरंगी लाइटों, गेंदे के फूलों और स्वागत तोरण गेट से सजाया गया है। तालाब व जलाशयों के किनारों की साफ‑सफाई की गई है तथा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, ताकि अर्घ्य देने के समय किसी भी श्रद्धालु को कोई असुविधा न हो।

हर दिशा में 'कांच ही बांस के बहंगिया' और 'केलवा के पात पर उगेलन सुरुजमल' जैसे पारम्परिक छठ गीत गूंज रहे हैं, जिससे वातावरण पवित्र बन गया है। कुंदन सिंह ने बताया कि 15 नवंबर शाम को डूबते सूर्य को पहला संध्या अर्घ्य दिया जाएगा, और अगले दिन सुबह उगते सूर्य को दूसरा उषा अर्घ्य देकर महापर्व का समापन होगा।

छठी मैया सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लाने की कामना करते हुए, समस्त बिहार वासियों को छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं।
📲Get App