🔥 ट्रेंडिंग पुडुक्कोट्टै कलेक्टर कार्यालय में फंसे... अननामलाई नेत्रित्व में तमिलनाडु में वि... मध्य प्रदेश में 30 नए औद्योगिक क्षेत्र... आरएसएस ने किया देशव्यापी शाखा विस्तार... ਪੰਜਾਬ ''ਚ ਇਕ ਹਫਤੇ ਦੀ ਮੌਸਮ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਵੱ... ऊंचाहार में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष क...
02 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

छतरपुर: सरवई में रिहायशी मकान से भारी मात्रा में अवैध पटाखे जब्त

✍️ रिपोर्टर: Pranav Gaur 🗓 02 नव. 2026, 06:54 PM 👁 21
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देशन में प्रशासन ने सरवई में एक तीन मंजिला भवन से बिना लाइसेंस रखे गए पटाखों का जखीरा बरामद किया है।

छतरपुर जिले के सरवई में प्रशासन ने अवैध पटाखों के भंडारण एवं विक्रय के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देशन और एसडीएम गौरिहार विजय कुमार डेहरिया के नेतृत्व में ग्राम सरवई के बेला तालाब के पास स्थित कैलाशचंद्र चौरसिया (52 वर्ष) के तीन मंजिला रिहायशी भवन का निरीक्षण किया गया।

जांच के दौरान भवन की ऊपरी मंजिल पर स्टेशनरी सामान के साथ भारी मात्रा में पटाखे रखे हुए पाए गए। मौके से 14 झाल, 19 कार्टून और पटाखों से भरा एक काउंटर बरामद हुआ। जब संबंधित व्यक्ति पटाखों के भंडारण एवं बिक्री का वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका, तो प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी सामग्री को जब्त कर लिया।

जब्ती और पैकिंग की प्रक्रिया के दौरान कुल 22 कार्टून और 19 बोरियां तैयार की गईं, जिन्हें सरवई थाना प्रभारी और पुलिस टीम के सुपुर्द कर दिया गया। इस पूरी कार्रवाई के दौरान एसडीएम विजय कुमार डेहरिया, नायब तहसीलदार, आरआई सरवई, पटवारी और पुलिस बल मौजूद रहा।

रिहायशी क्षेत्र में पटाखों के इस अवैध भंडारण से स्थानीय स्तर पर काफी हलचल है। प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अवैध पटाखों के भंडारण एवं विक्रय के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
📲Get App