🔥 TRENDING Video Shows Person Trapped Inside Pudu... Annamalai Protest Targets Vijay Govern... Madhya Pradesh to Set Up 30 New Indust... RSS Plans Nationwide Branch Expansion,... ਪੰਜਾਬ ''ਚ ਇਕ ਹਫਤੇ ਦੀ ਮੌਸਮ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਵੱ... ऊंचाहार में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष क...
02 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

छतरपुर: सरवई में रिहायशी मकान से भारी मात्रा में अवैध पटाखे जब्त

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 02 Nov 2026, 06:54 PM 👁 20
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देशन में प्रशासन ने सरवई में एक तीन मंजिला भवन से बिना लाइसेंस रखे गए पटाखों का जखीरा बरामद किया है।

छतरपुर जिले के सरवई में प्रशासन ने अवैध पटाखों के भंडारण एवं विक्रय के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देशन और एसडीएम गौरिहार विजय कुमार डेहरिया के नेतृत्व में ग्राम सरवई के बेला तालाब के पास स्थित कैलाशचंद्र चौरसिया (52 वर्ष) के तीन मंजिला रिहायशी भवन का निरीक्षण किया गया।

जांच के दौरान भवन की ऊपरी मंजिल पर स्टेशनरी सामान के साथ भारी मात्रा में पटाखे रखे हुए पाए गए। मौके से 14 झाल, 19 कार्टून और पटाखों से भरा एक काउंटर बरामद हुआ। जब संबंधित व्यक्ति पटाखों के भंडारण एवं बिक्री का वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका, तो प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी सामग्री को जब्त कर लिया।

जब्ती और पैकिंग की प्रक्रिया के दौरान कुल 22 कार्टून और 19 बोरियां तैयार की गईं, जिन्हें सरवई थाना प्रभारी और पुलिस टीम के सुपुर्द कर दिया गया। इस पूरी कार्रवाई के दौरान एसडीएम विजय कुमार डेहरिया, नायब तहसीलदार, आरआई सरवई, पटवारी और पुलिस बल मौजूद रहा।

रिहायशी क्षेत्र में पटाखों के इस अवैध भंडारण से स्थानीय स्तर पर काफी हलचल है। प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अवैध पटाखों के भंडारण एवं विक्रय के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
📲Get App