🔥 TRENDING મુંબઈ માં ટાઇગર શ્રોફ ની કાર પર ફાયરિં... कटनी के कृषक वृंदावन पटेल ने एक एकड़ म... विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं क... बिहार के बांका में सरवा गोलीकांड के मु... Jal Jeevan Mission Accelerates Rural H... Vijay Deverakonda Draws Hollywood Para...
19 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

छतरपुर मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब, मां के दरबार में सेवा और सुरक्षा की कमान संभाल रही युवा शक्ति

✍️ Reporter: Rajeev Kumar Sharma 🗓 19 Oct 2026, 07:30 AM 👁 32
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

छतरपुर मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब, मां के दरबार में सेवा और सुरक्षा की कमान संभाल रही युवा शक्ति

नई दिल्ली। नवरात्रि के पावन अवसर पर दक्षिण दिल्ली स्थित आदि मां कात्यायनी छतरपुर मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है। माता रानी के दर्शन के लिए दूर-दूर से पहुंच रहे श्रद्धालुओं के बीच पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर है। मंदिर की मनमोहक सजावट, शानदार व्यवस्थाएं और चारों ओर गूंजते माता के जयकारे भक्तों का मन मोह रहे हैं।

मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था से लेकर श्रद्धालुओं की सुविधाओं तक विशेष ध्यान दिया जा रहा है। दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों के साथ सैकड़ों की संख्या में युवा, जिन्हें आज की पीढ़ी ‘जेन-जी’ के नाम से जाना जाता है, व्यवस्था संभालने और सेवा में सहयोग करते दिखाई दे रहे हैं। युवाओं की यह भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि नई पीढ़ी देश, धर्म और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए भी आगे आ रही है।

माता के दरबार में सेवा ही सबसे बड़ा धर्म

आदि मां कात्यायनी मंदिर की सबसे खास विशेषता यहां की निःशुल्क सेवा व्यवस्था है। मंदिर में श्रद्धालुओं को पार्किंग के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ता और न ही जूते-चप्पल रखने के लिए कोई पैसा लिया जाता है। यहां सेवा की भावना सर्वोपरि है और श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखा जाता है। मंदिर में निःशुल्क सेवा की यह व्यवस्था सदैव बनी रहती है।

अमीर-गरीब का भेदभाव नहीं, सभी मां के भक्त

माता रानी के दरबार में किसी के साथ अमीरी-गरीबी के आधार पर भेदभाव नहीं किया जाता। हर श्रद्धालु समान श्रद्धा और विश्वास के साथ मां के दर्शन करता है। यही समानता, सेवाभाव और समर्पण मंदिर की विशेष पहचान को और मजबूत करते हैं।

नवरात्रि के दौरान मंदिर परिसर में उमड़ती भीड़, सुरक्षा में तैनात जवानों की मुस्तैदी और सेवा में जुटे युवाओं का उत्साह एक प्रेरणादायक तस्वीर प्रस्तुत कर रहा है। विशेष रूप से युवाओं की भागीदारी यह संदेश देती है कि धर्म और संस्कृति से जुड़कर समाजसेवा के माध्यम से भी देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई जा सकती है।

माता के गुणगान से गूंजता मंदिर परिसर और श्रद्धालुओं के लिए की गई बेहतर व्यवस्थाएं इस धार्मिक स्थल की भव्यता को और बढ़ा रही हैं। भक्तों की आस्था और सेवाभाव का यह संगम नवरात्रि को और भी विशेष बना रहा है।

मां के दरबार का संदेश साफ है—यहां हर भक्त समान है, सेवा निःशुल्क है और श्रद्धा ही सबसे बड़ी भेंट है।
📲Get App