🔥 TRENDING Sonarpur’s Arohi Team Scales New Peaks... Stampede in Kolkata Dampens Durga Puja... Stampede at Indian Religious Gathering... Bihar education department to recruit... Bihar STET 2026 Hall Tickets Out – How... BJP claims NDA will lift Bihar from go...
19 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

छीटाबाड़ी दुर्गा मंदिर में भव्य रात्रि जागरण का आयोजन, MLC अशोक अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन

✍️ Reporter: Raju Choudhary 🗓 19 Oct 2026, 12:27 AM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

छीटाबाड़ी दुर्गा मंदिर में भव्य रात्रि जागरण का आयोजन, MLC अशोक अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन

कटिहार: शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर कटिहार के छीटाबाड़ी स्थित श्री 108 सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में भव्य रात्री जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस गरिमामयी धार्मिक अनुष्ठान का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि, बिहार विधान परिषद के माननीय सदस्य (MLC) श्री अशोक कुमार अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और माता के जयकारों के बीच हुई, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए MLC अशोक अग्रवाल ने समस्त कटिहारवासियों को दुर्गा पूजा और नवरात्र की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, "माँ दुर्गा शक्ति, आस्था और सामाजिक समरसता की प्रतीक हैं। इस तरह के धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, आपसी भाईचारा और शांति का संदेश फैलाते हैं।" उन्होंने माँ भगवती से सभी नगरवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इस भव्य रात्रि जागरण में प्रसिद्ध भजन कलाकारों द्वारा माता के एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिस पर पूरी रात श्रद्धालु झूमते दिखे, इस विशेष भव्य जागरण को लेकर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया।
इस उद्घाटन समारोह मे मुख्य अतिथि श्री अशोक अग्रवाल,
चंद्र भुषण ठाकुर, पवन पोद्दार, भास्कर सिंह, विक्की जायसवाल,चंद्रकांत बारीक सहित सभी पुजा पंडाल के अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
📲Get App