🔥 TRENDING शोषण के पीछे वर्ग की भूमिका: धर्म और ज... Rajasthan Villages Exercise Veto Over... Rajasthan Local Body Elections Shock:... फतेहगढ़ में नई प्रधान बनी उमा राठौड़ Anand Mohan Blasts Police, Post‑Mortem... Indore SDM Babu charged with ₹2.5 lakh...
27 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

छपरा में स्थानीय लोगों द्वारा विद्युत कनेक्शन काटे जाने से नाराज लोगों ने किया विद्युत कार्यालय पर हंगामा

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 27 Nov 2026, 07:20 PM 👁 22
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

छपरा में स्थानीय लोगों द्वारा विद्युत कनेक्शन काटे जाने से नाराज लोगों ने विद्युत कार्यालय पर किया हंगामा दो कर्मचारियों की साथ किया मारपीट

छपरा से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

छपरा में स्थानीय लोगों द्वारा विद्युत् कनेक्शन काटे जाने से नाराज़ लोगों ने किया विद्युत् कार्यालय पर हंगामा। दो कर्मचारियों के साथ की मारपीट।

एक कर्मचारी का सिर फटा ,एक महिला कर्मी भी घायल।

छपरा जिले में चलाए जा रहे बकाया बिजली बिल वसूली अभियान के तहत आज काशी बाजार प्रशाखा बिजली विभाग के कर्मचारी जब बकाया बिल वालों के कनेक्शन काटने के बाद काशी बाजार विद्युत प्रमंडल के लाइनमैन धनंजय कुमार गुप्ता के साथ मारपीट की जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गए इसके साथ ही कार्यालय में एक और महिला के साथ भी मारपीट की गई है।

कनेक्शन काटे जाने से नाराज लोगों के द्वारा विद्युत कार्यालय काशी बाजार प्रमंडल में घुसकर हल्ला हंगामा किया गया और मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया इसमें दो कर्मचारी घायल हो गए हैं वहीं इस मामले में नगर थाना की पुलिस ने विद्युत कर्मचारियों पर हमला करने के आरोप में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जो शहर के दहियावां ब्राह्मण टोली के रहने वाले बताए जाते है।

घायल बिजली कर्मचारियों को इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल ले जाया गया है। विद्युत विभाग के घायल कर्मचारी के सिर में काफी चोट आई है।वहीं विद्युत विभाग के कर्मचारियों पर मारपीट की घटना से विद्युत विभाग के कर्मचारी काफी आक्रोशित हैं और काफी संख्या में विद्युत विभाग के कर्मचारी सदर अस्पताल छपरा पहुंच चुके हैं।
📲Get App