🔥 ट्रेंडिंग ఎంపీటీసీ, జడ్పీటీసీ ఎన్నికలలో పోలింగ్... रामायण की शुरुआत: पहले दिन की प्रारंभि... रामायण बॉक्स ऑफिस डे 1: रणबीर कपूर, यश... तेलंगाना मंत्री ने नवीनीकृत SATS टेनिस... जैसलमेर जिला परिषद के चंदन वार्ड से ते... तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी ने स्कूल यूनि...
05 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

चावड़ी बाजार में इमारत हादसे से हड़कंप, मलबे में कई जिंदगियां फंसे होने की आशंका।

✍️ रिपोर्टर: Rajeev Kumar Sharma 🗓 05 नव. 2026, 11:33 AM 👁 26
यहाँ देखें: 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

चावड़ी बाजार में तीन मंजिला इमारत ढही, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

नई दिल्ली। 05 नवंबर सुबह करीब 9:45 राजधानी दिल्ली के पुरानी दिल्ली स्थित चावड़ी बाजार इलाके में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरने से बड़ा हादसा होने की खबर सामने आई है। इमारत के अचानक भरभराकर गिरने से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर मलबे का बड़ा ढेर जमा हो गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए राहत एवं बचाव कार्य को लेकर चिंता बढ़ गई है। फिलहाल मलबे में दबे लोगों की वास्तविक संख्या, घायलों और हताहतों को लेकर आधिकारिक पुष्टि उपलब्ध नहीं है।

पुरानी दिल्ली का चावड़ी बाजार बेहद घनी आबादी और संकरी गलियों वाला इलाका है। ऐसे में इस तरह का हादसा राहत एवं बचाव कार्य के लिए भी बड़ी चुनौती बन सकता है। इमारत गिरने के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।
📲Get App