🔥 TRENDING ભરૂચના વોર્ડ નંબર-૨ માં કચરાના સ્થળને... हजारीबाग पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 3... উৎসবের আনন্দে সামিল সবাই: মহাপঞ্চমীতে... NZ ਵਿਰੁੱਧ ਵਨਡੇ ਲੜੀ ''ਚ ਨਹੀਂ ਖੇਡ ਸਕੇਗਾ... રાણપુરના મામલતદાર શ્રી કે.બી. ગોહિલનું... चौका नदी पर पुल न होने से सुमरावा के ग...
15 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
चांदा में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; दो बाल अपचारी पकड़े गए
Crime

चांदा में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; दो बाल अपचारी पकड़े गए

✍️ Reporter: Ajay Kumar Giri 🗓 15 Oct 2026, 07:04 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
चांदा में चोरी के मामले में तीन गिरफ्तार, दो बाल अपचारी पकड़े गए

तीन बोरियों में बर्तन, पंखा और सोलर पैनल बरामद




चांदा, सुलतानपुर। चांदा थाना पुलिस ने चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से तीन बोरियों में भरे घरेलू बर्तन, विद्युत उपकरण, फर्राटा पंखा और सोलर पैनल समेत अन्य सामान बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 14 अक्टूबर को मुकदमा संख्या 307/2026 के तहत बीएनएस की धारा 305(ए) और 331(4) में केस दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान धारा 317(2) की बढ़ोतरी की गई। गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि चोरी के मामले से जुड़े पांच संदिग्ध पूनीभीमपट्टी बाईपास अंडरपास के नीचे सामान बेचने की फिराक में वाहन का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और दो बाल अपचारियों को अभिरक्षा में ले लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में प्रदीप कुमार और शनी गुप्ता निवासी अतरौरा मीरपुर, थाना आसपुर देवसरा, प्रतापगढ़ तथा मनीष निषाद निवासी साढ़ापुर, थाना सिंगरामऊ, जौनपुर शामिल हैं।
बरामद सामान में पीतल की थालियां, लोटे, भगौने, एल्यूमिनियम के पतीले, कुकर, कढ़ाई, विद्युत बोर्ड, करीब 20 मीटर तार, फर्राटा पंखा और सोलर पैनल शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में हुई कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार वर्मा समेत चांदा थाने की पुलिस टीम शामिल रही। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
📲Get App