🔥 TRENDING Passengers clash with pantry staff on... Outsourced Electrician Dies After Fall... Karma vs Fate: Understanding Life’s Ba... झारसुगुड़ा के रेलवे कॉलोनी में दुर्गा... ભરૂચમાં પોલીસ સ્મૃતિ દિન પર શહીદ જવાનો... तिलहर के ग्राम कटिया में बुजुर्ग श्री...
21 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
National

चोसला: तेजाजी मंदिर के सामने खेत में धूमधाम से हुआ रावण दहन, जुटी भीड़

✍️ Reporter: Yogesh Kumar Vaishnav 🗓 21 Oct 2026, 01:39 PM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

चोसला गांव में वीर तेजाजी मंदिर के सामने खेत में सरपंच उम्मीदवारों की मौजूदगी में धूमधाम से हुआ रावण दहन।

चोसला (टोंक)। विजयादशमी के पावन पर्व पर ग्राम चोसला में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान वीर तेजाजी मंदिर के सामने स्थित खेत के अंदर रावण दहन का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में सरपंच चुनाव के उम्मीदवार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर आयोजकों एवं ग्रामीणों द्वारा उनका माला और साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। उनके साथ कई गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
रावण दहन से पूर्व धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया गया और इसके बाद पुतले का दहन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों की भारी भीड़ मौजूद रही और पूरा क्षेत्र जयकारों से गूँज उठा।
📲Get App