🔥 TRENDING दुद्धि, सोनभद्र में स्थानीय घटनाक्रम प... Helicopter Crash in Uttarakhand Claims... Delhi Declares Red Alert Ahead of Expe... कृषि विज्ञान केन्द्र बैतूल में पीएम कि... Petrol and Diesel Prices Hold Steady a... બાબરાના વાવડા ગામેથી મધરાતે સગીરાનું અ...
30 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

चारामा में गांजा बिक्री का खुलासा, 51 हजार का मादक पदार्थ जब्त

✍️ Reporter: Devendra Kumar Poya 🗓 30 Oct 2026, 07:01 PM 👁 23
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
उत्तर बस्तर कांकेर जिले के चारामा थाना क्षेत्र में उजियारा अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा बिक्री के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 किलो 28 ग्राम गांजा, जिसकी कीमत करीब 51 हजार रुपये है, और एक मोबाइल फोन जब्त किया है।

पुलिस के मुताबिक, ग्राम पंडरीपानी में गांजा बेचने की सूचना पर थाना चारामा पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कन्हैया विश्वकर्मा, निवासी धमतरी जिला, और रमेश पिददा, निवासी पंडरीपानी, जिला कांकेर के रूप में हुई है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन में की गई।
📲Get App