🔥 TRENDING Stolen Silver Jewellery Worth Rs 2 Lak... Bhavnagar Court Delivers Swift Verdict... Batra Calls for Increased Night Patrol... Bharat RE Summit Positions India as Cr... India‑Colombia Urge Shift from Trade t... Democrats to Challenge Trump's Tariff...
06 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

चारामा में फार्म हाउस से 2 लाख की कुसमी लाख चोरी, 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार

✍️ Reporter: Devendra Kumar पोया 🗓 02 Nov 2026, 12:37 PM 👁 52
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

98 किलो कुसमी लाख बरामद, चोरी की संपत्ति शत-प्रतिशत बरामद

कांकेर/चारामा थाना क्षेत्र में फार्म हाउस का ताला तोड़कर 2 लाख रुपये की कुसमी लाख चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 98 किलो धुली हुई कुसमी लाख, लोहे की रॉड, टूटा हुआ ताला और मोटरसाइकिल सहित कुल 2 लाख 30 हजार रुपये की संपत्ति बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक, प्रार्थी बुद्धदेव नायक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि चावड़ी स्थित उनके फार्म हाउस के कमरे का ताला टूटा हुआ था और अंदर रखी करीब एक क्विंटल कुसमी लाख गायब थी। शिकायत पर चारामा पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने चावड़ी निवासी देवराज माहला (34 वर्ष) और टिकेश्वर माहला (39 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, दोनों ने चोरी करना स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू और एसडीओपी हरिश पाटिल के पर्यवेक्षण में की गई। मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार राठौर सहित चारामा पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
📲Get App