🔥 TRENDING Khanna Police Hold Seminars on Child a... Brain-dead software engineer from Jaba... RSS National Executive Meeting in Indo... Police seize 200 bags of urea in raid... बलीराजगढ़ में महिलाओं का आक्रोश, डीएम... മലപ്പുറത്ത് മഴ തുടരുന്നു.
03 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sports

चारामा में बस्तर ओलंपिक का भव्य शुभारंभ, 17,707 खिलाड़ियों ने दिखाया उत्साह

✍️ Reporter: Devendra Kumar पोया 🗓 03 Nov 2026, 03:44 PM 👁 24
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कांकेर जिले के चारामा में बस्तर ओलंपिक 2026-27 का भव्य शुभारंभ हुआ। शहीद वीर नारायण सिंह मिनी स्टेडियम में आयोजित इस खेल महाकुंभ में कुल 17 हजार 707 खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया है। खास बात यह रही कि खिलाड़ियों की संख्या में बालिकाएं और महिलाएं पुरुषों से आगे रहीं।

पहले दिन जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स सहित कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल, वॉलीबॉल और बैडमिंटन जैसी प्रतियोगिताओं में अपना दमखम दिखाया। तेज धूप और गर्मी के बावजूद खिलाड़ियों का उत्साह कम नहीं हुआ।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष जागेश्वरी भास्कर मुख्य अतिथि और नगर पंचायत अध्यक्ष भुवनेश्वर नागराज अध्यक्षता में मौजूद रहे।

हालांकि, खेल प्रतिभाओं को मंच देने वाले इस आयोजन के बीच चारामा के मिनी स्टेडियम की बदहाल स्थिति भी सामने आई। खिलाड़ियों के लिए शौचालय, पेयजल, बैठक और प्रकाश जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। अब स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों ने स्टेडियम के जीर्णोद्धार की मांग उठाई है।

वहीं, ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को लगातार अवसर देने के लिए बंद पड़ी स्कूली खेल प्रतियोगिताओं को दोबारा शुरू करने की मांग भी की गई है।
📲Get App