🔥 TRENDING મતદાર યાદીમાં ગેરરીતિ: ગોપાલ ઇટાલિયાએ... मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गांधी जयंत... गांधी एवं शास्त्री जयंती पर कलेक्ट्रेट... नारदीगंज में गांधी-शास्त्री जयंती पर श... INDIA Bloc Leaders in Bihar Call for U... Gandak River Breaches Embankments, Flo...
02 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sports

चारामा के बड़ेगौरी में क्रिकेट महाकुंभ का आगाज, पूर्व विधायक ब्रह्मानंद नेताम ने किया शुभारंभ

✍️ Reporter: Devendra Kumar Poya 🗓 02 Oct 2026, 07:24 PM 👁 46
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

चारामा, कांकेर। विकासखंड चारामा के ग्राम बड़ेगौरी टिकरापारा में B G 11 क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर गांव में खेल को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

चारामा, कांकेर। विकासखंड चारामा के ग्राम बड़ेगौरी टिकरापारा में B G 11 क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर गांव में खेल को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम की शुरुआत गांव के गायता, पटेल, सरपंच, उपसरपंच, पूर्व सरपंच, वार्ड पंच एवं अन्य अतिथियों की मौजूदगी में पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ब्रह्मानंद नेताम ने फीता काटकर क्रिकेट प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक ब्रह्मानंद नेताम ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और आपसी एकता को मजबूत करने का जरिया भी है। उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल सभी टीमों और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

आयोजकों के अनुसार इस क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 32 टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों के साथ-साथ ग्रामीणों और खेल प्रेमियों में भी उत्साह का माहौल है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।
📲Get App