🔥 TRENDING 23 Indian Crew Members Safe After Ukra... All 22 Indian Seafarers Rescued After... All crew of MT GEM No.2 rescued, India... Three additional suspects taken into c... Mumbai Police Crack Two Murder Cases W... Woman and Her Lover Arrested in Husban...
12 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
चोरी के 6भैंस ओर दो बच्चे बरामद
Crime

चोरी के 6भैंस ओर दो बच्चे बरामद

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 22 Aug 2026, 08:18 PM 👁 84
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

शाहपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र से चोरी हुई भैंस को तकनीकी और मानवीय अनुसंधान केतहत बरामद कर लिया

पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई :- पशु चोरी कांड का सफल उद्भेदन, चोरी की कुल 8 भैंस बरामद!

दिनांक 19.08.2026 को #शाहपुर थाना में एक व्यक्ति द्वारा अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध रात्रि में भैंस चोरी कर ले जाने के संबंध में लिखित आवेदन दिया गया।

प्राप्त आवेदन के आधार पर शाहपुर थाना में सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

कांड की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), पटना के निर्देशानुसार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1, दानापुर, पटना के नेतृत्व में थानाध्यक्ष, शाहपुर थाना द्वारा विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

गठित टीम द्वारा तकनीकी अनुसंधान एवं CCTV फुटेज के अवलोकन के आधार पर महत्वपूर्ण सुराग प्राप्त करते हुए संदिग्ध ठिकानों पर त्वरित छापामारी की गई।

कार्रवाई के क्रम में चोरी की गई कुल 8 भैंस बरामद की गईं, जिसमें 6 भैंस एवं 2 भैंस के बछड़े शामिल हैं। साथ ही, चोरी किए गए पशुओं के परिवहन में प्रयुक्त 01 पिकअप वाहन भी बरामद किया गया है। गिरफ्तारी का नेतृत्व थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने किया।
📲Get App