🔥 TRENDING खगड़िया एसपी की पत्नी ने डीजीपी से की... बसंतपुर में 1533 लीटर अवैध शराब पर चला... सर्च करें और देखे अपने जिला की ताजा खब... SARSANA A C DOM NAVRATRI सूरत की कृष्णा सिल्क मिल में आग और बॉय... सिद्धार्थनगर में पूर्व मंत्री स्व. दिन...
14 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

चोरी की 59मोबाइल के साथ 5लोग गिरफ्तार

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 14 Oct 2026, 05:04 PM 👁 12
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पुर्वी चंपारण जिला के मेहसी थाना कि पुलिस ने

मेहसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के 59 मोबाइल के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार पूर्वी चंपारण के मेहसी में पुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में तीन पुरुष और दो नेपाली महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से चोरी के 59 मोबाइल और एक कार बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 13 अक्टूबर को गुप्त सूचना मिली थी कि उजले रंग की KIA SONET कार से चोरी के मोबाइल मुजफ्फरपुर से मोतिहारी होते हुए नेपाल ले जाए जा रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने एनएच-27 पर दामोदरपुर कट के पास वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 59 मोबाइल बरामद हुए। इसके बाद कार में सवार तीन पुरुषों और दो नेपाली महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में रामप्रवेश कुमार, नवनीत सिंह और साहेब कुमार शामिल हैं। पुलिस ने कार और सभी मोबाइल जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी है।


बाईट चकिया डीएसपी संतोष कुमार
📲Get App