चार जुआरी गिरफ्तार, छह नामजद आरोपी फरार; थाना प्रभारी विकास सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की कार्रवाई
बिजुरी। अनूपपुर जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में बिजुरी पुलिस ने भाटाडांड के जंगल में पेड़ के नीचे संचालित जुए के फड़ पर दबिश देकर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके से चार जुआरियों को पकड़ा, जबकि छह नामजद आरोपी पुलिस को देखकर फरार हो गए। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नकदी, मोटरसाइकिल और मोबाइल सहित कुल 4 लाख 32 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया है।